फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Use of data will be 18 GB every month till 2024

भारत दुनिया में सबसे आगे, 2024 तक हर महीने 18 जीबी होगा डाटा का इस्तेमाल

Thu, 20 Jun 2019 02:18 AM IST
Avdhesh Kumar बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला Published by: Avdhesh Kumar Updated Thu, 20 Jun 2019 02:18 AM IST
विज्ञापन
Use of data will be 18 GB every month till 2024
सांकेतिक तस्वीर
स्मार्टफोन पर डाटा (इंटरनेट) इस्तेमाल करने के मामले में भारत दुनिया में सबसे आगे है। एरिक्सन मोबिलिटी रिपोर्ट जून-2019 में बताया गया है कि 2018 के अंत तक हर महीने प्रति स्मार्टफोन में औसतन 9.8 जीबी डाटा का उपभोग होने लगा था। 2024 तक यह उपभोग बढ़कर दोगुना हो जाएगा। 
विज्ञापन


रिपोर्ट में कहा गया है कि भारतीय स्मार्टफोन ग्राहक भविष्य की 5जी सेवाओं के लिए 66 फीसदी से अधिक प्रीमियम का भुगतान करने को तैयार हैं। यह रिपोर्ट ऐसे समय में आई है, जब भारत में 5जी का ट्रायल शुरू हो गया है।
विज्ञापन

 
रिपोर्ट के मुताबिक, 2024 तक इंडियन रीजन (भारत, नेपाल और भूटान) में स्मार्टफोन ग्राहकों की संख्या सालाना 11 फीसदी की रफ्तार से बढ़कर 1.1 अरब पहुंच जाएगी। सिर्फ मोबाइल ब्रॉडबैंड का इस्तेमाल करने वालों की संख्या 61 करोड़ से बढ़कर 2024 में 1.25 अरब हो जाएगी। वर्तमान में आधे से ज्यादा लोग मोबाइल ब्रॉडबैंड का इस्तेमाल करने लगे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


तेज इंटरनेट के कारण लोगों को फोन पर लाइव वीडियो देखना ज्यादा पसंद आ रहा है। माना जा रहा कि 5जी आने के बाद इसमें जबरदस्त उछाल आ जाएगा। 2018 में अगर एक ग्राहक 9.8 जीबी हर महीने खर्च कर रहा है तो 2024 तक सालाना 11 फीसदी की रफ्तार से बढ़कर 18 जीबी तक पहुंच जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed