फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   unemployed and poor people can monthly pension, may be announced in budget

बजट 2017: गरीब, बेरोजगारों को मासिक भत्ता देने की हो सकती है घोषणा

Sat, 28 Jan 2017 11:39 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला,नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला,नई दिल्ली Updated Sat, 28 Jan 2017 11:39 AM IST
विज्ञापन
unemployed and poor people can monthly pension, may be announced in budget
- फोटो : Bureau

नोटबंदी की वजह से परेशान हुए देश के गरीब-गुरबों और बेरोजगारों के जख्म पर मरहम लगाने के लिए नरेंद्र मोदी सरकार बजट में यूनिवर्सल बेसिक इनकम (यूबीआई) योजना को लागू करने की घोषणा कर सकती है। यदि ऐसा हुआ तो इस लक्ष्य समूह के हर व्यक्ति को हर महीने एक तयशुदा राशि मिलेगी। हालांकि पूर्व वित्त मंत्री पी चिदंबरम ने कहा कि खूब सोच-विचार कर यदि इस योजना को लागू नहीं किया गया तो इससे देश की राजकोषीय स्थिति डांवाडोल हो सकती है।

विज्ञापन


सरकार से जुड़े सूत्रों का कहना है कि इसे लागू करने की योजना मुख्य आर्थिक सलाहकार (सीईए) अरविंद सुब्रमणियन के दिमाग की उपज है। उन्होंने पिछले साल ही इस बारे में संकेत दे दिया था और वादा किया था कि इसके बारे में आर्थिक सर्वेक्षण (इकोनोमिक सर्वे) में एक विस्तृत विश्लेषण होगा। उन्होंने जिस गंभीरता से यह संकेत दिया है, उसे देखते हुए ऐसा कहा जा रहा है कि इससे संबंधित प्रस्ताव वर्ष 2017-18 के बजट में शामिल हो सकता है।

विज्ञापन

हर महीने मिलेगी तय राशि

unemployed and poor people can monthly pension, may be announced in budget
- फोटो : अमर उजाला

बताया जाता है कि इस योजना के तहत गरीब परिवारों और  बेरोजगारों को एक तय रकम देने पर विचार किया जा रहा है। यह योजना खासतौर से उन वर्गों के लोगों के लिए होगी, जो गरीबी रेखा से नीचे गुजर-बसर करते हैं।

यह राशि प्रति महीने एक हजार रुपये या इसके आसपास रह सकती है। ऐसा कहा जा रहा है कि इस योजना को लागू करने के लिए पहले से चल रही सब्सिडी की कुछ योजनाओं को खत्म की जा सकती है।

नीति आयोग के उपाध्यक्ष का समर्थन नहीं

unemployed and poor people can monthly pension, may be announced in budget

देश के मुख्य आर्थिक सलाहकार अरविंद सुब्रमणियन की यूबीआई लागू करने की योजना तो आकर्षक दिखती है, लेकिन नीति आयोग के उपाध्यक्ष अरविंद पनगढ़िया का इस पर समर्थन नहीं है। बीते दिनों मीडिया में उनका एक साक्षात्कार आया था, जिसमें वह कह रहे हैं कि इस तरह की योजना को लागू करने के लिए देश में पर्याप्त राजकोषीय संसाधन नहीं है।

उनका कहना है कि इस समय जो आय के साधन हैं तथा स्वास्थ्य, शिक्षा, ढांचागत संरचना तथा रक्षा क्षेत्र में जितना व्यय करना पड़ रहा है, उसे देखते हुए साफ तौर पर कहा जा सकता है कि इस तरह की योजना के लिए राजकोषीय संसाधन नहीं है।

विज्ञापन

एक और फीलगुड जुमला: चिदंबरम

unemployed and poor people can monthly pension, may be announced in budget
पी चिदंबरम
पूर्व केंद्रीय वित्त मंत्री पी चिदंबरम ने पिछले महीने ही यूबीआई पर लिखे एक आलेख में कहा था कि ऐसा लगता है कि बिना पर्याप्त विचार या चर्चा किए यूबीआई का शोशा छोड़ दिया गया है।

कहा जा रहा है कि नोटबंदी से पैदा हुई तकलीफों से राहत दिलाने के लिए यूबीआई बहुत जरूरी है। अगर यूबीआई का खाका खूब सोच-समझ कर नहीं बनाया गया और अगर उसके लिए व्यावहारिक वित्तीय आधार तैयार नहीं किया गया, तो वह एक और फील-गुड जुमला ही साबित होगा, जो कि गरीबी दूर करने में भले कोई खास मददगार न साबित हो, पर इससे राजकोषीय स्थिति डांवांडोल हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed