फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Tax evasion in gst, 2,000 crore stolen disclosure in two months

जीएसटी में बड़े पैमाने पर कर चोरी, दो महीने में 2,000 करोड़ की चोरी का खुलासा

Thu, 28 Jun 2018 04:13 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Thu, 28 Jun 2018 04:13 AM IST
विज्ञापन
Tax evasion in gst, 2,000 crore stolen disclosure in two months
GST

वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) प्रणाली की जांच शाखा ने दो महीने के भीतर 2,000 करोड़ रुपये की कर चोरी का पर्दाफाश किया है। आंकड़ों के विश्लेषण से यह भी खुलासा हुआ है कि पंजीकृत 1.11 करोड़ से अधिक कारोबारियों में से केवल एक फीसदी ने ही 80 फीसदी करों का भुगतान किया है। एक वरिष्ठ अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी। सीबीआईसी के सदस्य जॉन जोसेफ ने कहा कि जीएसटी रिटर्न फाइलिंग के दौरान गलती करने वाले छोटे कारोबारियों के विपरीत बहुराष्ट्रीय व बड़े कारपोरेट ने भी गलतियां की हैं। उन्होंने कहा कि अगर आप कर अदा करने के तरीके पर गौर करें, तो यह सतर्क करने वाली तस्वीर पेश करता है। ऐसे में यह जानना बेहद जरूरी है कि सिस्टम में कहां खामी है।

विज्ञापन

 
कम्पोजिशन योजना का ले रहे बेजा फायदा
औद्योगिक संगठन एसोचैम द्वारा आयोजित समारोह को संबोधित करते हुए जोसफ ने कहा कि कम्पोजिशन डीलर्स के आंकड़ों के विश्लेषण से पता चलता है कि उनमें से अधिकतर का वार्षिक कारोबार 5 लाख रुपये का है। इससे पता चलता है कि जीएसटी को सही ढंग से लागू करने की अभी और जरूरत है। कम्पोजिशन स्कीम के तहत कारोबारियों और उत्पादकों को 1 फीसदी की कम दर पर टैक्स चुकाने की अनुमति है, जबकि रेस्तरां मालिकों को 5 फीसदी की दर से जीएसटी भुगतान करना पड़ता है। यह योजना उत्पादकों, रेस्तरां और व्यापारियों के लिए खुली है, जिनका कारोबार 1.5 करोड़ रुपये से अधिक नहीं है।
विज्ञापन

 
फर्जी चालान से हो रहा रिफंड का दावा
जोसफ ने कहा कि जांच से पता चला है कि योजनाबद्ध तरीके से माल के लिए फर्जी चालान तैयार किए जा रहे हैं, लेकिन माल की आपूर्ति नहीं की जा रही है। इन चालानों के आधार पर कुछ कंपनियां इनपुट टैक्स क्रेडिट का दावा भी कर रही हैं। इसके अलावा, सामान का वास्तव में निर्यात किए बिना कुछ कंपनियां फर्जी चालानों के आधार पर जीएसटी रिफंड का दावा भी कर रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
बहुत छोटे हिस्से की चोरी का चल पाया है पता
जोसफ ने कहा कि हमने एक-दो महीने की अल्प अवधि में 2,000 करोड़ रुपये से अधिक की चोरी का पता लगाया है, जो बहुत थोड़ा है। एक तरह से चोरी के पहाड़ का शीर्ष भर है, जो दूर से दिखता है। उन्होंने जोर देकर कहा कि जीएसटी इंटेलिजेंस विंग जीएसटी चोरी रोकने के लिए व्यापक स्तर पर कार्रवाई करने की तैयारी कर रहा है। इसके लिए तकनीक की भी मदद ली जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed