Share Market Opening Bell: लाल निशान से शुरू होने बाद शेयर बाजार में लौटी हरियाली; सेंसेक्स-निफ्टी में तेजी
एशियाई बाजारों में तेजी के बीच बृहस्पतिवार को शुरुआती कारोबार में गिरावट के बाद घरेलू शेयर बाजारों सेंसेक्स और निफ्टी में बढ़त दर्ज की गई। बीएसई सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 202.87 अंक या 0.26 प्रतिशत की गिरावट के साथ 76,202.12 अंक पर आ गया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
घरेलू शेयर बाजार गुरुवार को लाल निशान पर खुला। शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 136.01 अंक गिरकर 76,268.98 अंक पर पहुंचा, जबकि निफ्टी 46.65 अंक गिरकर 23,108.70 अंक पर आ गया। हालांकि, थोड़ी देर बाद ही बाजार में हरियाली लौट आई और दोनों सेंसेक्स और निफ्टी में तेजी देखी गई। इसके अलावा रुपया शुरुआती कारोबार में पांच पैसे की गिरावट के साथ अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 86.40 पर पहुंच गया है। शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) बुधवार को बिकवाल रहे थे और उन्होंने शुद्ध रूप से 4,026.25 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।
सेंसेक्स के 30 शेयरों का हाल
निफ्टी के टॉप गेनर्स और टॉप लूजर्स शेयर
ऐसी रही बाजार की चाल
एशियाई बाजारों में तेजी के बीच बृहस्पतिवार को शुरुआती कारोबार में गिरावट के बाद घरेलू शेयर बाजारों सेंसेक्स और निफ्टी में बढ़त दर्ज की गई। बीएसई सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 202.87 अंक या 0.26 प्रतिशत की गिरावट के साथ 76,202.12 अंक पर आ गया। एनएसई निफ्टी भी 64.7 अंक या 0.27 प्रतिशत फिसलकर 23,090.65 अंक पर रहा। हालांकि, बीएसई सेंसेक्स ने जल्द ही नुकसान की भरपाई कर ली और 152.54 अंक या 0.20 प्रतिशत की बढ़त के साथ 76,557.53 अंक पर, जबकि निफ्टी 37.10 अंक या 0.16 प्रतिशत चढ़कर 23,192.45 अंक पर कारोबार करने लगा।
किसे फायदा-किसे नुकसान?
सेंसेक्स में सूचीबद्ध 30 कंपनियों में से जोमैटो, अल्ट्राटेक सीमेंट, टेक महिंद्रा, महिंद्रा एंड महिंद्रा, सन फार्मास्युटिकल, इंफोसिस, टाटा मोटर्स, बजाज फिनसर्व और आईटीसी के शेयर लाभ में रहे। हिंदुस्तान यूनिलीवर, नेस्ले इंडिया, भारतीय स्टेट बैंक, एक्सिस बैंक, एचसीएल टेक्नोलॉजीज, अदाणी पोर्ट्स और रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयर नुकसान में रहे।
रुपया 86.40 प्रति डॉलर पर
रुपया शुरुआती कारोबार में पांच पैसे की गिरावट के साथ अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 86.40 पर आ गया। अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया पिछले बंद भाव के मुकाबले 11 पैसे की गिरावट के साथ 86.46 प्रति डॉलर पर खुला और फिर 86.52 प्रति डॉलर पर आ गया। हालांकि, शेयर बाजार में तेजी आने से इसमें कुछ सुधार हुआ और यह बुधवार के बंद स्तर से पांच पैसे की गिरावट के साथ 86.40 प्रति डॉलर पर पहुंच गया। रुपया बुधवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 86.35 पर बंद हुआ था।