फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Steel consumption down by 3.6pc in Sep: Report

Steel consumption down: सितंबर में 3.6 फीसदी घट गई इस्पात की खपत पर उत्पादन बढ़ा

Sat, 30 Oct 2021 10:49 PM IST
मुकेश कुमार झा बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: मुकेश कुमार झा Updated Sat, 30 Oct 2021 10:49 PM IST
सार

सितंबर महीने में कच्चे इस्पात और तैयार इस्पात का उत्पादन क्रमश: 95 लाख टन और 90 लाख टन रहा, जो पिछले साल के समान महीने की तुलना में क्रमश: 8.7 प्रतिशत और 4.7 प्रतिशत अधिक है।

विज्ञापन
Steel consumption down by 3.6pc in Sep: Report
Steel - फोटो : iStock

विस्तार

पिछले साल की तुलना में इस साल सितंबर में इस्पात की खपत 3.6 प्रतिशत घट गई है। एक रिपोर्ट में इसका जिक्र किया गया है। केयर रेटिंग्स के एक अध्ययन में कहा गया है कि इस साल सितंबर में इस्पात की खपत 82 लाख टन रही है, जो सितंबर 2019 की तुलना में तीन प्रतिशत कम है। हालांकि, रिपोर्ट में कहा गया है कि इस दौरान इस्पात का उत्पादन बढ़ा है। हालांकि, महीने के आधार पर इस्पात की खपत में 2.3 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। सितंबर महीने में कच्चे इस्पात और तैयार इस्पात का उत्पादन क्रमश: 95 लाख टन और 90 लाख टन रहा, जो पिछले साल के समान महीने की तुलना में क्रमश: 8.7 प्रतिशत और 4.7 प्रतिशत अधिक है। जुलाई-सितंबर की तिमाही में घरेलू बाजार में तैयार स्टील की मांग में कमी आई है। रेटिंग एजेंसी ने कहा कि आर्थिक गतिविधियों में वृद्धि के साथ स्टील की मांग और आपूर्ति में सुधार की उम्मीद है और यह सरकार के बुनियादी ढांचे को बढ़ावा देने से भी प्रेरित होगा। चालू वित्त वर्ष की पहली छमाही (अप्रैल-सितंबर) के लिए कच्चे इस्पात का उत्पादन 57.2 मिलियन टन था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed