फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   She asked for the invitation of the Tata 154 million compensation

ममता के न्योते के बाद टाटा ने मांगा 154 करोड़ का मुआवजा

Fri, 16 Sep 2016 08:39 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कोलकाता
ब्यूरो/अमर उजाला, कोलकाता Updated Fri, 16 Sep 2016 08:39 PM IST
विज्ञापन
She asked for the invitation of the Tata 154 million compensation
ratan tata

टाटा समूह ने राज्य सरकार से सिंगुर की जमीन के लिए 154 करोड़ का मुआवजा मांगा है। टाटा ने यह रकम पूर्व वाममोर्चा सरकार से उक्त जमीन खरीदने पर खर्च की थी। अभी एक दिन पहले ही मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने टाटा को राज्य में ऑटोमोबाइल संयंत्र लगाने का न्योता दिया था। वैसे, राज्य सरकार इसे सही दिशा में एक सकारात्मक कदम मान रही है। सरकारी सूत्रों ने यहां इसकी जानकारी दी।

विज्ञापन


सूत्रों ने बताया कि कंपनी इसके एवज में वह रकम माफ करने के लिए तैयार है जो उसने यहां से अपने नैनो संयंत्र को गुजरात ले जाने पर खर्च की थी। मालूम हो कि टाटा समूह ने अपनी परियोजना के लिए वर्ष 2006 में तत्कालीन बुद्धदेव भट्टाचार्य सरकार के साथ एक समझौते पर हस्ताक्षर किए थे। सरकार ने हुगली जिले के सिंगुर में लगभग एक हजार एकड़ जमीन का अधिग्रहण कर उसे टाटा को सौंपा था।
विज्ञापन

 


 

कई दूसरी सहूलियतें देने की पेशकश

She asked for the invitation of the Tata 154 million compensation
tata

लेकिन ममता बनर्जी ने अनिच्छुक किसानों की चार सौ एकड़ जमीन लौटाने की मांग में बड़े पैमाने पर आंदोलन शुरू कर दिया था। बाद में वर्ष 2008 में टाटा को अपनी परियोजना समेटने पर मजबूर होना पड़ा था।

अब बीते महीने सुप्रीम कोर्ट के निर्देश के बाद किसानों की जमीन लौटाने के मौके पर ममता ने टाटा को ऑटोमोबाइल परियोजना के लिए मेदिनीपुर जिले के ग्वालतोड़ में एक हजार एकड़ जमीन देने का प्रस्ताव दिया।

सरकारी सूत्रों ने बताया कि राज्य सरकार ने फिलहाल मुआवजे की टाटा समूह की मांग पर कोई फैसला नहीं किया है। लेकिन सरकार नकदी देने की बजाय उसे कई दूसरी सहूलियतें देने की पेशकश कर सकती है।


 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed