फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Share Market Update GIFT Nifty Flat Start Share Price Sensex Stock Market Details in Hindi

Share Market Opening Bell: शुरुआती गिरावट के बाद शेयर बाजारों में तेजी, सेंसेक्स 104 अंक चढ़ा; निफ्टी भी उछला

Thu, 30 Jan 2025 09:43 AM IST
अभिषेक दीक्षित बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Thu, 30 Jan 2025 09:43 AM IST
सार

प्रमुख शेयर सूचकांकों सेंसेक्स और निफ्टी में गुरुवार को शुरुआती गिरावट के बाद तेजी लौटी। शुरुआती कारोबार में 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 106.13 अंक गिरकर 76,426.83 पर आ गया था। एनएसई निफ्टी 23.9 अंक गिरकर 23,139.20 पर था। हालांकि, जल्द ही दोनों सूचकांकों ने इस गिरावट की भरपाई की और बढ़त के साथ कारोबार करने लगे।

विज्ञापन
Share Market Update GIFT Nifty Flat Start Share Price Sensex Stock Market Details in Hindi
Share Market - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

घरेलू शेयर बाजार गुरुवार को लाल निशान पर खुला। शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 106.13 अंक गिरकर 76,426.83 अंक पर पहुंचा, जबकि निफ्टी 23.9 अंक गिरकर 23,139.20 अंक पर आ गया। हलांकि, जैसे-जैसे वक्त बीता शेयर बाजार ने वापसी की और हरे निशान पर पहुंच गया। इसके अलावा शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 4 पैसे गिरकर 86.59 डॉलर पर आ गया। शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने बुधवार को 2,586.43 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।

विज्ञापन

 

सेंसेक्स के 30 शेयरों का हाल

विज्ञापन

 

निफ्टी के टॉप गेनर्स और टॉप लूजर्स शेयर

विज्ञापन
विज्ञापन


ऐसी रही बाजार की चाल
प्रमुख शेयर सूचकांकों सेंसेक्स और निफ्टी में गुरुवार को शुरुआती गिरावट के बाद तेजी लौटी। शुरुआती कारोबार में 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 106.13 अंक गिरकर 76,426.83 पर आ गया था। एनएसई निफ्टी 23.9 अंक गिरकर 23,139.20 पर था। हालांकि, जल्द ही दोनों सूचकांकों ने इस गिरावट की भरपाई की और बढ़त के साथ कारोबार करने लगे। खबर लिखे जाने तक बीएसई सेंसेक्स 104.79 अंक बढ़कर 76,655.65 पर पहुंच गया, जबकि निफ्टी 64.30 अंक बढ़कर 23,227.40 पर था।

किसे फायदा-किसे नुकसान?
कारोबार के वक्त बजाज फाइनेंस और बजाज फिनसर्व में खरीदारी से बाजार को समर्थन मिला। स्मॉलकैप और मिडकैप शेयरों में खरीदारी ने भी बाजार की धारणा को मजबूत किया सेंसेक्स के शेयरों में टाटा मोटर्स में करीब आठ फीसदी की गिरावट आई। इसके अलावा आईटीसी होटल, इंफोसिस, अल्ट्राटेक सीमेंट, आईसीआईसीआई बैंक और टाइटन भी लाल निशान में थे। बजाज फाइनेंस 4.52 फीसदी बढ़कर कारोबार कर रहा था। बजाज फिनसर्व में तीन फीसदी से अधिक की तेजी आई। पावर ग्रिड, इंडसइंड बैंक, एनटीपीसी और भारती एयरटेल भी लाभ में रहे। बीएसई स्मॉलकैप सूचकांक 1.35 फीसदी और मिडकैप इंडेक्स 0.88 फीसदी बढ़कर कारोबार कर रहा था।

शुरुआती कारोबार में रुपया चार पैसे गिरकर 86.59 डॉलर पर आया
अमेरिकी फेडरल रिजर्व के ब्याज दरों को स्थिर रखने के बाद शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया चार पैसे गिरकर 86.59 पर आ गया। अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 86.58 पर खुला और फिर कमजोर रुख के साथ 86.59 पर आ गया, जो पिछले बंद भाव से चार पैसे की गिरावट दर्शाता है। रुपया बुधवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले दो पैसे बढ़कर 86.55 पर बंद हुआ था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed