फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Share market sensex slumps 117 points Reliance jumps 8 percent after agm

Share Market: शुरुआती कारोबार में 117 अंक टूटकर खुला सेंसेक्स

Tue, 13 Aug 2019 10:22 AM IST
Bani Kalra बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला Published by: Bani Kalra Updated Tue, 13 Aug 2019 10:22 AM IST
विज्ञापन
Share market sensex slumps 117 points Reliance jumps 8 percent after agm
शेयर बाजार - फोटो : PTI

शेयर बाजार में मंगलवार को घरेलू शेयर बाजार की शुरुआत कुछ खास नहीं रही। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज पर प्रमुख इंडेक्स यानी सेंसेक्स 117 अंकों की गिरावट के बाद 37,464 के स्तर पर खुला। वहीं, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज पर निफ्टी 50 भी 33 अंक लुढ़ककर 11,076 के स्तर पर खुला।

विज्ञापन

 

इन कंपनियों के शेयरों में तेजी 

मंगलवार को शुरुआती कारोबार में रिलायंस इंडस्ट्रीज, गेल इंडिया, यस बैंक, इंडियाबुल्स हाउसिंग फाइनेंस, जी एंटरटेनमेंट, टाटा मोटर्स, मारुति सुजुकी के शेयरों में बढ़िया खरीदारी देखने को मिल रही है।

विज्ञापन

 

रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयरों में 8 फीसदी की तेजी 

रिलायंस इंडस्ट्रीज सोमवार को 42वें AGM में कई बड़ी और नई घोषणाएं की जिसके बाद आज रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयरों में 8 फीसदी से ज्यादा की तेजी देखने को मिली है। सुबह 9:30 बजे BSE पर रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयर्स 1,258.10 रुपये प्रति शेयर के भाव पर ट्रेड करते नजर आ रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

 
रुपया, 36 पैसे लुढ़ककर खुला 

डॉलर के मुकाबले रुपये ने गिरावट के साथ कारोबार शुरू किया। मंगलवार जो रुपया 36 पैसे प्रति डॉलर की गिरावट के साथ 71.14 के स्तर पर खुला।

सभी सेक्टर्स में गिरावट 

सेक्ट्रोरल फ्रंट पर देखें तो मंगलवार को एनर्जी सेक्टर को छोड़कर बाकी सभी सेक्टर्स लाल निशान पर कारोबार करते नजर आ रहे हैं। सबसे ज्यादा गिरावट वाले सेक्टर्स में आज फार्मा, बैंक, ऑटो, इन्फ्रा, एफएमसीजी, मेटल, और आईटी सेक्टर्स शामिल हैं। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed