{"_id":"67888632167c5dcf25007a7c","slug":"share-market-opening-bell-sensex-nifty-condition-rupee-dollar-gold-silver-updates-know-all-about-it-2025-01-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Share Market Opening Bell: घरेलू शेयर बाजार में तेजी जारी; सेंसेक्स 500 अंक उछला, निफ्टी 23000 के पार","category":{"title":"Business","title_hn":"कारोबार","slug":"business"}}
Share Market Opening Bell: घरेलू शेयर बाजार में तेजी जारी; सेंसेक्स 500 अंक उछला, निफ्टी 23000 के पार
Thu, 16 Jan 2025 09:38 AM IST
अभिषेक दीक्षित
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: अभिषेक दीक्षित
Updated Thu, 16 Jan 2025 09:38 AM IST
सार
शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) बुधवार को बिकवाल रहे थे और उन्होंने शुद्ध रूप से 4,533.49 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।
विज्ञापन
Share Market
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 595.42 अंक उछलकर 77,319.50 पर पहुंच गया। ऐसे ही निफ्टी भी 178.45 अंक बढ़कर 23,391.65 पर पहुंचा। इसके अलावा शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 2 पैसे गिरकर 86.42 पर आ गया। शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) बुधवार को बिकवाल रहे थे और उन्होंने शुद्ध रूप से 4,533.49 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।
विज्ञापन
सेंसेक्स के 30 शेयरों का हाल
विज्ञापन
निफ्टी के टॉप गेनर्स और टॉप लूजर्स शेयर
विज्ञापन
ऐसी रही बाजार की चाल
घरेलू बाजारों सेंसेक्स और निफ्टी में गुरुवार को शुरुआती कारोबार में तेजी रही। बीएसई सेंसेक्स शुरुआती कारोबार 595.42 अंक चढ़कर 77,319.50 अंक पर पहुंच गया। एनएसई निफ्टी 178.45 अंक की बढ़त के साथ 23,391.65 अंक पर रहा।
किसे फायदा-किसे नुकसान?
सेंसेक्स में सूचीबद्ध 30 कंपनियों में से अदाणी पोर्ट्स, जोमैटो, अल्ट्राटेक सीमेंट, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, इंडसइंड बैंक, टाटा मोटर्स, आईसीआईसीआई बैंक और बजाज फिनसर्व के शेयर सबसे अधिक फायदे में रहे। नेस्ले, हिंदुस्तान यूनिलीवर, आईटीसी और टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज के शेयर नुकसान में रहे।
रुपया शुरुआती कारोबार में 86.44 प्रति डॉलर पर
अमेरिकी मुद्रा में मजबूती, कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों और विदेशी पूंजी की निकासी के बीच रुपया शुरुआती कारोबार में चार पैसे की गिरावट के साथ 86.44 प्रति डॉलर पर आ गया। अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 86.42 प्रति डॉलर पर खुला। शुरुआती सौदों के बाद डॉलर के मुकाबले 86.44 पर फिसल गया जो पिछले बंद भाव के मुकाबले चार पैसे की गिरावट दर्शाता है। रुपया बुधवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 86.40 पर बंद हुआ था।