{"_id":"62cd4bf9428bb25cff51fca8","slug":"sesex-closing-bell-sensex-500-down-nifty-also-down-150-points-hindalco-down-3","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sensex closing bell: सेंसेक्स में 509 अंक गिरावट, 1.38 लाख करोड़ रुपये डूबे","category":{"title":"Business","title_hn":"कारोबार","slug":"business"}}
Sensex closing bell: सेंसेक्स में 509 अंक गिरावट, 1.38 लाख करोड़ रुपये डूबे
Tue, 12 Jul 2022 04:02 PM IST
विवेक दास
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: विवेक दास
Updated Tue, 12 Jul 2022 04:02 PM IST
सार
Sesex closing bell: मंगलवार को आयशर मोटर्स और हिंडालको के शेयरों में 3 प्रतिशत तक की गिरावट देखने को मिली है।
विज्ञापन
शेयर बाजार में भारी गिरावट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
वैश्विक बाजारों में बिकवाली के बीच घरेलू शेयर बाजार मंगलवार को लगातार दूसरे दिन गिरावट के साथ बंद हुए। बैंकिंग, आईटी, एफएमजीसी कंपनियों के शेयरों में गिरावट से सेंसेक्स 508.62 अंक टूटकर 53,886.61 पर बंद हुआ। निफ्टी 157.70 अंक लुढ़ककर 16,058.30 पर बंद हुआ। सूचीबद्ध कंपनियों की पूंजी 1.38 लाख करोड़ घटकर 251.92 लाख करोड़ रह गई। सेंसेक्स की 30 में 27 कंपनियों के शेयरों में गिरावट रही। एजेंसी
विज्ञापन
रुपया सार्वकालिक निचले स्तर पर, 14 पैसे गिरा
डॉलर के मुकाबले रुपया मंगलवार को 15 पैसे टूटकर 79.59 के सार्वकालिक निचले स्तर पर पहुंचकर बंद हुआ। घरेलू शेयर बाजार में गिरावट और विदेशी बाजारों में अमेरिकी मुद्रा में मजबूती से रुपये पर दबाव बढ़ा। अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया कमजोरी के साथ 79.55 पर खुला। कारोबार के दौरान यह 79.53 से 79.66 के दायरे में रहा। डॉलर सूचकांक में 0.48% मजबूती रही।
विज्ञापन
शेयर बाजार में मंगलवार को जोरदार गिरावट देखने को मिली है। महंगाई का डर अब निवेशकों को सताने लगा है। मंगलवार को सेंसेक्स 509 प्वाइंट गिरकर 54000 के नीचे आ गया है। वहीं निफ्टी भी टूटकर 16100 के नीचे चला गया है। मंगलवार को आयशर मोटर्स और हिंडालको के शेयरों में 3 प्रतिशत तक की गिरावट देखने को मिली है।
विज्ञापन
मंगलवार को सेंसेक्स 0.94 प्रतिशत की गिरावट के साथ 53886.61 के लेवल पर बंद हुआ। वहीं, निफ्टी 158 प्वाइंट गिरकर 16058.30 के लेवल पर बंद हुआ है। मंगलवार के कारोबार में ऑटो, आईटी, बैंकिग, फाइनेंस और मेटल कंपनियों के शेयरों में कमजोरी देखने को मिली है।