फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   sensex sinks 1600 points on nine november

अमेरिकी चुनाव और नोट पर बैन के फैसले से सदमे में बाजार

Wed, 09 Nov 2016 10:34 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Wed, 09 Nov 2016 10:34 AM IST
विज्ञापन
sensex sinks 1600 points on nine november
सेंसेक्स
बुधवार को शेयर बाजारों में भारी गिरावट देखने को मिली। अमेरिकी चुनाव में डोनाल्ड ट्रंप की जीत की संभावना से बढ़ने से सेंसेक्स 1600 अंकों की गिरावट के साथ खुला। मार्केट खुलते ही निवेशकों के 7 लाख करोड़ रुपए डूब गए हैं। हालांकि, भारत सरकार द्वारा 500 और 1000 के नोट बदलने के फैसले को भी इस गिरावट से जोड़ कर देखा जा रहा है। 
विज्ञापन


निफ्टी फ्यूचर्स सिंगापुर एक्सचेंज सुबह 7.15 बजे 1.75 फीसदी गिरावट के साथ ट्रेड करते देखा गया। वहीं, जापान का निक्केई 2.26 फीसदी गिर गया। 

बताते चलें कि 8 नवंबर को बीएसई पर लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप 111.44 लाख करोड़ रुपए था। लेकिन, बुधवार को मार्केट गिरते ही ये आंकड़ा 104.35 लाख करोड़ रुपए के स्तर पर आ गया। 
विज्ञापन

 

ट्रंप की जीत से पड़ा असर

sensex sinks 1600 points on nine november
डोनाल़्ड - फोटो : Getty Images

बुधवार के कारोबार में सबसे ज्यादा गिरावट रियल्टी सेक्टर इंडेक्स में देखने को मिल रही है। इंडेक्स 12 फीसदी से ज्यादा की गिरावट के साथ कारोबार कर रहा है। इसमें10 स्टॉक्स तेज गिरावट के साथ कारोबार कर रहे हैं। ट्रंप की जीत की संभावना से पूरे मार्केट पर दबाव है। 

वहीं, बड़े नोट को एक झटके में बंद करने से रियल्टी सेक्टर और दबाव बढ़ गया है।  
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed