{"_id":"5948a5924f1c1bfc168b47f8","slug":"sensex-opens-up-on-a-positive-note-whereas-rupee-slide-against-us-dollar","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेंसेक्स में दिखी 50 अंकों की तेजी, हल्की गिरावट के साथ खुला रुपया","category":{"title":"Business","title_hn":"कारोबार","slug":"business"}}
सेंसेक्स में दिखी 50 अंकों की तेजी, हल्की गिरावट के साथ खुला रुपया
amarujala.com- Presented by: अनंत पालीवाल
Updated Tue, 20 Jun 2017 10:05 AM IST
विज्ञापन
- फोटो : ani
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शेयर मार्केट में हफ्ते के दूसरे दिन तेजी देखी गई और यह 50 अंकों की मजबूती के साथ 31364 पर कारोबार कर रहा है। वहीं निफ्टी में बढ़त देखने को मिली है, लेकिन यह सोमवार के मुकाबले काफी कम है। रुपये में भी कमजोर शुरुआत देखने को मिली।
विज्ञापन
बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का 30 शेयरों वाले सेंसेक्स के मिडकैप और स्मॉलकैप में इंडेक्स में भी अच्छी शुरुआत देखने को मिली। बीएसई का मिडकैप इंडेक्स 0.4 फीसदी तक बढ़ा है, जबकि निफ्टी के मिडकैप 100 इंडेक्स में 0.1 फीसदी की मामूली बढ़त दर्ज की गई है। बीएसई का स्मॉलकैप इंडेक्स 0.25 फीसदी तक बढ़ा है।
विज्ञापन
ऑटो, कैपिटल गुड्स, कंज्यूमर ड्युरेबल्स और पावर शेयरों में खरीदारी देखने को मिल रही है। बैंक निफ्टी 0.1 फीसदी तक गिरकर 23,722 के स्तर पर नजर आ रहा है। पीएसयू बैंक और रियल्टी बिकवाली आई है। एनएसई का 50 शेयरों वाला प्रमुख इंडेक्स निफ्टी 12 अंक की तेजी के साथ 9669 के स्तर पर कारोबार कर रहा है।
विज्ञापन
रुपये की शुरुआत हल्की कमजोरी के साथ हुई है। डॉलर के मुकाबले रुपया 6 पैसे की गिरावट के साथ 64.48 के स्तर पर खुला है। वहीं, सोमवार के कारोबारी सत्र में डॉलर के मुकाबले रुपया 64.42 पर बंद हुआ था।