फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Sensex down 33 points, Nifty closes at 9,424

सेंसेक्स में 33 अंक की गिरावट, निफ्टी 9,121 अंक पर बंद

Tue, 21 Mar 2017 04:34 PM IST
amarujala.com, presented By: मोहित
amarujala.com, presented By: मोहित Updated Tue, 21 Mar 2017 04:34 PM IST
विज्ञापन
Sensex down 33 points, Nifty closes at 9,424

आज हफ्ते के दूसरे दिन यानि मंगलवार को घरेलू बाजार में कमजोरी के साथ कारोबार हुआ। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज(बीएसई) का सेंसेक्स 33 अंक की गिरावट के साथ के बाद 29, 485 अंक पर बंद हुआ, जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 50 अंक गिरकर 9,121 पर बंद हुआ। 

विज्ञापन


यह गिरावट और बढ़ सकती थी लेकिन, आखिरी के घंटों में बाजार रफ्तार पकड़ने में कामयाब हुआ। वहीं बीएसई का मिडकैप इंडेक्स 0.5  फीसदी जबकि निफ्टी के मिडकैप इंडैक्स में 0.2 फीसदी की गिरावट देखी गई।
विज्ञापन


फार्मा, ऑटो, बैंकिंग, मेटल और ऑयल और गैस के शेयरों में बिकावली की वजह से बाजार पर कुछ हद तक दबाव रहा। बैंक निफ्टी 0.5 फीसदी की गिरावट के साथ 21,019 पर बंद हुआ। हालांकि एफएमसीजी और रियल्टी शेयरों में बेहतर खरीदारी देखने को मिली।

विज्ञापन
विज्ञापन

दिग्गज कंपनियों के शेयरों में भी गिरावट

Sensex down 33 points, Nifty closes at 9,424

दिग्गज शेयरों में एक्सिस बैंक, सन फार्मा, रिलायंस इंडस्ट्रीज, भारती एयरलटेल, आइडिया सेल्युलर, अरविंदो फार्मा, गेल और मारुति सुजुकी 4.9-1.3 फीसदी तक गिरावट  देखी गई। हालांकि आईटीसी, ओएनजीसी, भारती इंफ्राटेल, अंबुजा सीमेंट, इंफोसिस, एलएंडटी और एचयूएल जैसे दिग्गज शेयरों में बढ़ते देखने को मिली।

वहीं इससे पहले मंगलवार को घरेलू बाजार की शुरुआत धीमी हुई। 30 शेयरों वाला बीएसई सूचकांक 7 अंकों की बढ़त के साथ 29,586 के स्तर पर खुला है। वहीं 50 शेयरों वाला निफ्टी का भी हाल कुछ ऐसा ही है। निफ्टी 7 अंकों की बढ़त के साथ के 9,133 स्तर पर खुला हैं।

दूसरी ओर रुपये की भी कमजोर शुरुआत हुई। डॉलर के मुकाबले रुपए तीन पैसे की कमजोरी के साथ 65.39 के स्तर पर खुला। हालांकि यह पिछले 16 महीने का उच्चतम स्तर है। बताते चलें कि अंतिम बार साल 2015 के दिसंबर महीने में रुपया इस स्तर पर पहुंचा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed