{"_id":"58d259e74f1c1b2f4a1a3e53","slug":"sensex-down-317-points-nifty-closes-at-9-030-points","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेंसेक्स में 317 अंक की गिरावट, निफ्टी 9,030 अंक पर बंद","category":{"title":"Business","title_hn":"कारोबार","slug":"business"}}
सेंसेक्स में 317 अंक की गिरावट, निफ्टी 9,030 अंक पर बंद
amarujala.com, presented By: आनंद
Updated Wed, 22 Mar 2017 04:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऑटोमोबाइल और बैंकिग शेयरों में गिरावट के चलते शेयर बाजार बुधवार को 317 अंक गिरकर 29,167 पर बंद हुआ। जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 91 अंक गिरकर 9,030 पर बंद हुआ। यह गिरावट और बढ़ सकती थी लेकिन, आखिरी के घंटों में बाजार रफ्तार पकड़ने में कामयाब हुआ। वहीं बीएसई का मिडकैप इंडेक्स 1.1 फीसदी जबकि निफ्टी के मिडकैप इंडेक्स में 0.52 फीसदी की गिरावट देखी गई।
फार्मा, ऑटो, बैंकिंग, मेटल, ऑयल और गैस के शेयरों में बिकावली की वजह से बाजार पर कुछ हद तक दबाव रहा। बैंक निफ्टी 0.52 फीसदी की गिरावट के साथ 29,167 पर बंद हुआ। हालांकि एफएमसीजी और रियल्टी शेयरों में बेहतर खरीदारी देखने को मिली।
दिग्गज शेयरों में एक्सिस बैंक, सन फार्मा, रिलायंस इंडस्ट्रीज, भारती एयरटेल, आइडिया सेल्युलर, अरविंदो फार्मा, गेल और मारुति सुजुकी 4.3 फीसदी तक गिरावट देखी गई। हालांकि आईटीसी, ओएनजीसी, भारती इंफ्राटेल, अंबुजा सीमेंट, इंफोसिस, एलएंडटी और एचयूएल जैसे दिग्गज शेयरों में बढ़ते देखने को मिली।
विज्ञापन
वहीं इससे पहले मंगलवार को घरेलू बाजार की शुरुआत धीमी हुई। 30 शेयरों वाला बीएसई सूचकांक 7 अंकों की बढ़त के साथ 29,586 के स्तर पर खुला है। वहीं 50 शेयरों वाला निफ्टी का भी हाल कुछ ऐसा ही है। निफ्टी 7 अंकों की बढ़त के साथ के 9,133 स्तर पर खुला था।
दूसरी ओर रुपये की भी कमजोर शुरुआत हुई। डॉलर के मुकाबले रुपए तीन पैसे की कमजोरी के साथ 65.39 के स्तर पर खुला। हालांकि यह पिछले 16 महीने का उच्चतम स्तर है। बताते चलें कि अंतिम बार साल 2015 के दिसंबर महीने में रुपया इस स्तर पर पहुंचा। वहीं इससे पहले बुधवार को घरेलू बाजार की शुरुआत धीमी हुई।