{"_id":"59718ced4f1c1b2d168b4848","slug":"sensex-and-nifty-opens-with-great-hike-and-rupee-strong-against-dollar","type":"story","status":"publish","title_hn":"129 अंकों की बढ़त के साथ सेंसेक्स 32000 पर खुला, सोना-चांदी में गिरावट दर्ज ","category":{"title":"Business","title_hn":"कारोबार","slug":"business"}}
129 अंकों की बढ़त के साथ सेंसेक्स 32000 पर खुला, सोना-चांदी में गिरावट दर्ज
amarujala.com- presented by: मनीष कुमार
Updated Fri, 21 Jul 2017 10:52 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घरेलू बाजार में कारोबार के आखिरी दिन बेहतर बढ़त दर्ज की गई है। 30 शेयरों वाला बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) 32 हजार के आंकड़े को पार करके खुला है। वहीं निफ्टी में इस बढ़त की रेस में पीछे नहीं हैं, जोकि 9900 के आकंड़े को पार करके खुला है।
विज्ञापन
बता दें कि सेंसेक्स 129 अंकों की बढ़त के साथ 32,034 पर और 50 शेयरों वाला निफ्टी 35 अंकों की बढ़त के साथ 9,908 के स्तर पहुंच गया है। इससे पहले सेंसेक्स गुरुवार को 31,904 और निफ्टी 9,873 के स्तर पर बंद हुआ था।
विज्ञापन
घरेलू बाजार में तेजी के बावजूद सर्राफा बाजार धीमा पड़ा हुआ है। सोने में करीब 30 रुपये की गिरावट दर्ज की गई है, जिसके साथ ही वो 28,300 के स्तर पर खुला है। वहीं चांदी में 90 रुपये की गिरावट आई है। चांदी 37,791 रुपये के स्तर पर खुली है।
विज्ञापन
रुपये की मजबूती का सिलसिला बरकरार है। डॉलर के मुकाबले रुपया 4 पैसे की बढ़त के साथ खुला है। रुपया मजबूत होकर 64.38 पर खुला है। वहीं, गुरुवार को रुपया कमजोर होकर बंद हुआ। रुपया 14 पैसे की गिरावट के साथ 64.42 पर बंद हुआ।