{"_id":"58d893c64f1c1b2b7d1a1b15","slug":"sensex-and-nifty-opens-with-falls-but-rupee-continue-on-its-hike","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेंसेक्स और निफ्टी में गिरावट, रुपये में मजबूती बरकरार","category":{"title":"Business","title_hn":"कारोबार","slug":"business"}}
सेंसेक्स और निफ्टी में गिरावट, रुपये में मजबूती बरकरार
amarujala.com- Presented by: मनीष कुमार
Updated Mon, 27 Mar 2017 09:53 AM IST
विज्ञापन
सेंसेक्स
अमेरिकी और यूरोपिय बाजारों में धीमी गति के साथ-साथ घरेलू बाजार में कारोबार के पहले दिन सोमवार को गिरावट दर्ज की गई है। 30 शेयरों वाला बीएसई सूचकांक 71 अंकों की गिरावट के साथ 29,349 के स्तर पर खुला है। वहीं 50 शेयरों वाला निफ्टी भी गिरावट की इस रेस में शामिल है। निफ्टी 22 अंकों की गिरावट के साथ 9,085 के स्तर पर खुला हैं।
विज्ञापन
बता दें कि शुक्रवार को शेयर बाजार के खुलते ही सेंसेक्स 29421 और निफ्टी 9108 पर था। गिरावट के बावजूद रुपया अपनी मजबूती पर बरकरार बना हुआ है। डॉलर के मुकाबले रुपये ने बढ़त के साथ शुरुआत की। रुपया 13 पैसे की तेजी के साथ 65.28 के स्तर पर खुला है।
विज्ञापन