फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   sensex and nifty opened with hike and rupee rises too

200 अंकों की उछाल के साथ खुला सेंसेक्स, रुपया हुआ मजबूत

Thu, 16 Mar 2017 09:42 AM IST
amarujala.com- Presented by: मनीष कुमार
amarujala.com- Presented by: मनीष कुमार Updated Thu, 16 Mar 2017 09:42 AM IST
विज्ञापन
sensex and nifty opened with hike and rupee rises too
sensex

बीजेपी को भारी जीत मिलने के बाद से ही घरेलू शेयर बाजार उछाल पर कायम हो रखा है। गुरुवार को भी शेयर बाजार में अच्छी तेजी देखने को मिली। 30 शेयरों वाला बीएसई सूचकांक 202 अंकों की बेहतरीन उछाल के साथ 29600 के स्तर पर खुला। वहीं 50 शेयरों वाला निफ्टी में भी तेजी दर्ज की गई है। निफ्टी 64 अंकों की उछाल के साथ 9149 के स्तर पर खुला।

विज्ञापन


मार्केट में आई तेजी के बाद इसका सीधा असर रुपये पर भी दिख रहा है। डॉलर के मुकाबले फिर रुपये में मजबूती आई है। डॉलर के मुकाबले रुपया आज 29 पैसे की जोरदार बढ़त के साथ 65.40 के स्तर पर खुला है। बता दें कि रुपये में इस स्तर की मजबूत 16 महीने पहले देखी गई थी।
विज्ञापन


बाजार जब बुधवार को खुला था तो उसमें तेजी थी, लेकिन अमेरिकी फेड के फैसले को लेकर बाजार थोड़ा सा सुस्त पड़ गया था। बीच में सेंसेक्स 29500 के स्तर पर पहुंच गया था और निफ्टी भी 9106.55 के स्तर को छू गया था। हालांकि मिडकैप इंडेक्स में तेजी देखने को मिली और यह एक फीसदी बढ़कर 13,700.6 के स्तर पर बंद हुआ है, जबकि निफ्टी के मिडकैप 100 इंडेक्स में 0.8 फीसदी की मजबूती आई है। बीएसई का स्मॉलकैप इंडेक्स 0.7 फीसदी बढ़कर बंद हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed