{"_id":"5913e4954f1c1b7a0485131a","slug":"sensex-and-nifty-again-opens-with-good-hike","type":"story","status":"publish","title_hn":"बड़ी उछाल के साथ सेंसेक्स 30,321 पर आया, निफ्टी 9400 के पार","category":{"title":"Business","title_hn":"कारोबार","slug":"business"}}
बड़ी उछाल के साथ सेंसेक्स 30,321 पर आया, निफ्टी 9400 के पार
amarujala.com- Presented by: मनीष कुमार
Updated Thu, 11 May 2017 11:05 AM IST
विज्ञापन
घरेलू शेयर बाजार में गुरुवार को भी सेंसेक्स 30 हजार के पार ही रहा है। 30 शेयरों वाला बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज में 72 अंकों की बड़ी बढ़त दर्ज की गई है। इसके साथ ही सेंसेक्स का स्तर 30,321 पर है।वहीं निफ्टी भी बढ़त की रेस में पीछे नहीं है। 50 शेयरों वाला निफ्टी 28 अंकों की उछाल के साथ 9,435 के स्तर पर खुला है।
विज्ञापन
डॉलर के मुकाबले रुपये ने आज अच्छी शुरुआत की है। रुपया 13 पैसे की मजबूती के साथ 64.49 के स्तर पर खुला है।
बता दें कि सेंसेक्स के साथ-साथ निफ्टी ने भी बुधवार को मार्केट बंद होते समय नई ऊंचाई तय की। जहां 30 शेयरों वाला बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का सेंसेक्स 314.92 अंक बढ़कर 30248 पर हुआ बंद, वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी अपनी रिकॉर्ड तोड़ ऊंचाई के साथ 9407 पर बंद हुआ था।
विज्ञापन