फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   SEBI increases investment limit for retail investors able to invest up to five lakhs in debt securities through UPI

सेबी: ऋण प्रतिभूतियों में यूपीआई से कर सकेंगे पांच लाख तक निवेश, खुदरा निवेशकों के लिए बढ़ाई सीमा

Wed, 09 Mar 2022 05:05 AM IST
देव कश्यप एजेंसी, नई दिल्ली।
एजेंसी, नई दिल्ली। Published by: देव कश्यप Updated Wed, 09 Mar 2022 05:05 AM IST
सार

भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) ने एक सर्कुलर में कहा कि एक मई, 2022 या उसके बाद खुलने वाली ऋण प्रतिभूतियों के सार्वजनिक निर्गमों पर नया प्रावधान लागू होगा। सेबी के मौजूदा नियमों के तहत निवेशकों को यह विकल्प मिलता है कि वे ऋण प्रतिभूतियों के निर्गम में यूपीआई प्रणाली के जरिये दो लाख रुपये मूल्य तक के कोष का निवेश कर सकते हैं।

विज्ञापन
SEBI increases investment limit for retail investors able to invest up to five lakhs in debt securities through UPI
सेबी (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : PTI

विस्तार

बाजार नियामक सेबी ने सार्वजनिक निर्गम में ऋण प्रतिभूतियां खरीदने वाले खुदरा निवेशकों के लिए यूपीआई प्रणाली के जरिये भुगतान की सीमा बढ़ाकर पांच लाख रुपये कर दी है। अब तक यह सीमा दो लाख थी।

विज्ञापन


भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) ने मंगलवार को एक सर्कुलर में कहा कि एक मई, 2022 या उसके बाद खुलने वाली ऋण प्रतिभूतियों के सार्वजनिक निर्गमों पर नया प्रावधान लागू होगा। सेबी के मौजूदा नियमों के तहत निवेशकों को यह विकल्प मिलता है कि वे ऋण प्रतिभूतियों के निर्गम में यूपीआई प्रणाली के जरिये दो लाख रुपये मूल्य तक के कोष का निवेश कर सकते हैं। बदलाव के बाद यह निवेश सीमा बढ़कर पांच लाख हो जाएगी।
विज्ञापन


नए बदलाव से प्रावधानों में आएगी एकरुपता
सेबी ने प्रतिभागियों के साथ चर्चा के आधार पर प्रावधानों में एकरूपता के लिए यूपीआई से निवेश सीमा दो लाख से बढ़ाकर 5 लाख रुपये करने का फैसला किया है। त्वरित भुगतान की प्रणाली यूपीआई का विकास भारतीय राष्ट्रीय भुगतान निगम (एनपीसीआई) ने किया है। इसकी मदद से कोई व्यक्ति दूसरे व्यक्ति के खाते में रकम का ट्रांसफर तुरंत ही कर सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दो कंपनियों की 46 संपत्तियां नीलाम करेगा सेबी
सेबी 6 अप्रैल को रॉयल ट्विंकल स्टार क्लब और साइट्रस चेक इन्स की 46 संपत्तियों की नीलामी करेगा। आरक्षित मूल्य 97 करोड़ रुपये रखा है। सेबी ने यह कदम इन कंपनियों की ओर से जुटाए गए हजारों करोड़ की वसूली के लिए उठाया है। सेबी ने मंगलवार को कहा, नीलामी 6 अप्रैल, 2022 को पूर्वाह्न 11 बजे से अपराह्न एक बजे तक चलेगी। नीलाम की जाने वाली संपत्तियों में कार्यालय परिसर, आवासीय फ्लैट, जमीन के साथ महाराष्ट्र, गुजरात, दमन व दादरा और नगर हवेली में स्थित दुकानें शामिल हैं।

प्राकृतिक खेती पर 2500 करोड़ रुपये खर्च करेगी सरकार

कृषि मंत्रालय देश में प्राकृतिक खेती को प्रोत्साहन देने के लिए नई योजना लाने की तैयारी में है। इस योजना पर करीब 2,500 करोड़ रुपये खर्च होंगे।अधिकारी ने बताया, योजना जल्द मंत्रिमंडल की मंजूरी के लिए रखी जाएगी। प्रधानमंत्री ने पिछले साल दिसंबर में कहा था, उर्वरक और कीटनाशक आधारित खेती के विकल्प की तलाश की जरूरत है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed