फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Rupee reaches its lowest level, Compared to US Dollar Value of rupee continues to decline

अब तक के सबसे निचले स्तर पर पहुंचा रुपया, डॉलर के मुकाबले रुपया पहली बार 72 पार

Thu, 06 Sep 2018 01:06 PM IST
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Thu, 06 Sep 2018 01:06 PM IST
विज्ञापन
Rupee reaches its lowest level, Compared to US Dollar Value of rupee continues to decline
100 का नोट

गुरुवार को रुपये में भारी गिरावट देखने को मिल रही है। डॉलर के मुकाबले रुपये रिकॉर्ड निचले स्तर पर पहुंच गया है। अब एक डॉलर की कीमत 72 रूपये के पार हो गई है। रुपया गुरुवार को कारोबार में 37 पैसे की तेज गिरावट के साथ पहली बार प्रति डालर 72 के नीचे चला गया। दोपहर बाद रुपए की विनिमय दर 72.12 रुपए प्रति डालर पर चल रही थी। यह बुधवार के बंद की तुलना में 37 पैसे की गिरावट दर्शाता है।इस गिरावट की वजह आर्थिक संकट और कमजोर ग्लोबल संकेतों को माना जा रहा है। विदेशी विनिमय बाजार में शुरुआती कारोबार में 9 पैसे मजबूती के साथ 71.66 प्रति डॉलर पर खुला, लेकिन दोपहर में 0.43% गिरकर 72.0650 स्तर तक पहुंच गया। 

विज्ञापन


डीलरों के मुताबिक निवेशक वैश्विक मुद्राओं के मुकाबले डालर में तेजी के बीच भारतीय पूंजी बाजार से विदेशी निवेश की निकासी से चिंतित है। विदेशी विनिमय बाजार में रुपया आरंभ में 9 पैसे मजबूती के साथ 71.66 प्रति डालर पर चल रहा था। 
विज्ञापन


डीलरों के मुताबिक शुरू में निर्यातकों और बैंकों ने डालर की बिकवाली बढ़ा रखी थी। वैश्विक बाजार में कच्चे तेल के दामों में नरमी से भी रुपये को लेकर धारणा सुधरी लग रही थी। बुधवार को रुपया 17 पैसे गिर कर 71.75 प्रति डालर के नए न्यूनतम स्तर पर बंद हुआ था। मंगलवार को डॉलर के मुकाबले रुपया 37 पैसे टूटकर 71.58 पर बंद हुआ था। जिस तरह से वैश्विक मंदी देखी जा रही है ऐसे में विशेषज्ञ पहले ही संभावना जता चुके हैं कि रुपया 70 के स्तर पर पर पहुंच सकता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे पहले रुपये में गिरवाट 19 जुलाई को को देखने को मिली थी। इस दौरान रुपये ने 69 का आंकड़ा छुआ था। 

डॉलर की डिमांड बढ़ने और कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों ने रुपये को कमजोर किया था। 69 का स्तर छूने से एक दिन पहले रुपये ने 19 पैसे की गिरावट के साथ कारोबार की शुरुआत की थी। 18 जुलाई को यह 68.43 रुपये प्रति डॉलर के स्तर पर खुला था। 

विशेषज्ञों की माने तो अभी रुपये में दबाव बना रहेगा। लगातार डॉलर में आ रही मजबूती, कच्चे तेल की कीमतों में जारी उथल-पुथल और विदेशी निवेश प्रवाह में कमी रुपये में गिरावट के लिए जिम्मेदार है।


सरकार नहीं उठाएगी कोई कदम

इस बीच वित्त मंत्रालय के अफसर ने संकेत दिए कि सरकार रुपए में गिरावट को रोकने के लिए कदम नहीं उठाएगी। 2013 में 5 माह में 30% कमजोर हुआ था। रुपये को 64 से 71 तक आने में 8 महीने लगे। लेकिन 2013 में यह 5 महीने में ही 53 से 69 तक पहुंच गया था। इसलिए जियोजित फाइनेंशियल सर्विसेज के मुख्य रणनीतिकार आनंद जेम्स ने कहा कि एक डॉलर की कीमत 73 तक जा सकती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed