फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Retail Inflation 6.83 per cent in August compared to 7.44 per cent In July

Inflation: अगस्त में घटकर 6.83 फीसदी रह गई खुदरा महंगाई, RBI ने 2023-24 के लिए लगाया यह अनुमान

Tue, 12 Sep 2023 06:24 PM IST
निर्मल कांत बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: निर्मल कांत Updated Tue, 12 Sep 2023 06:24 PM IST
सार

Inflation: खाद्य वस्तुओं की कीमतों में नरमी के कारण जुलाई की तुलना में अगस्त में खुदरा महंगाई घटकर 6.83 फीसदी रह गई। आधिकारिक आंकड़ों में यह जानकारी दी गई है। 

विज्ञापन
Retail Inflation 6.83 per cent in August compared to 7.44 per cent In July
खाद्य सामग्री - फोटो : पिक्साबे

विस्तार

खाने-पीने की वस्तुओं के दाम घटने से खुदरा महंगाई अगस्त, 2023 में घटकर 7 फीसदी के नीचे आ गई। जुलाई में यह 15 महीने के उच्च स्तर 7.44 फीसदी पर पहुंच गई थी। राष्ट्रीय सांख्यिकीय कार्यालय (एनएसओ) की ओर से मंगलवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक, सब्जी, दूध, दाल और अन्य खाद्य वस्तुओं की कीमतों में नरमी से उपभोक्ता मूल्य सूचकांक आधारित (सीपीआई) महंगाई दर बीते महीने घटकर 6.83 फीसदी रह गई। अगस्त, 2022 में यह सात फीसदी रही थी। 

विज्ञापन

सीपीआई आधारित महंगाई में गिरावट
राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय (एनएसओ) की ओर से मंगलवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक, उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (सीपीआई) आधारित महंगाई जुलाई 2022 में 7.44 फीसदी थी, जबकि यह अगस्त 2022 में 7 फीसदी रह गई। खाद्य महंगाई अगस्त में घटकर 9.94 फीसदी पर आ गई, जो जुलाई में 11.51 फीसदी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

आरबीआई ने 2023-24 के लिए लगाया यह अनुमान
भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने 2023-24 के लिए उपभोक्ता मूल्य सूचकांक आधारित महंगाई 5.4 फीसदी रहने का अनुमान लगाया है।
 

विज्ञापन

सांख्यिकी और कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय (एमओएसपीआई) के राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय (एनएसओ) ने अगस्त 2023 (प्रोविजनल) के लिए आधार 2012 = 100 पर उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (सीपीआई) और ग्रामीण (आर), शहरी (यू) और संयुक्त (सी) के लिए संबंधित उपभोक्ता खाद्य मूल्य सूचकांक (सीएफपीआई) जारी किया है। 
 

कैसे इकट्ठा किए जाते हैं कीमतों के आंकड़े
उपभोक्ता मूल्य सूचकांक देशभर (सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों) के उप-समूहों और समूहों के लिए भी जारी किए गए हैं। एनएसओ, एमओएसपीआई के फील्ड ऑपरेशंस डिवीजन के फील्ड स्टाफ द्वारा साप्ताहिक रोस्टर पर व्यक्तिगत दौरे किए जाते हैं, जिसके माध्यम से सभी राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों को कवर करते हुए चयनित 1114 शहरी बाजारों और 1181 गांवों से मूल्य आंकड़े एकत्र किए जाते हैं। 
 

एनएसओ ने ग्रामी और शहरी बाजारों से इकट्ठा कीं कीमतें
अगस्त 2023 के महीने के दौरान एनएसओ ने 99.6% गांवों और 98.3% शहरी बाजारों से कीमतें इकट्ठा कीं। रिपोर्ट किए गए बाजारवार मूल्य ग्रामीण के लिए 88.8% और शहरी के लिए 91.3% थे।

 

सब्जी, मांस-मछली सस्ती होने का असर
एनएसओ के आंकड़ों के मुताबिक, मांस और मछली, अंडे, खाद्य व पेय और सब्जियों की कीमतें सस्ती हुई हैं। जिसके कारण खुदरा महंगाई में यह गिरावट देखने को मिली है। अगस्त में खाद्य महंगाई की दर 1.57 फीसदी घटकर 9.94 फीसदी रह गई। जुलाई में यह 11.51 फीसदी रही थी। 

औद्योगिक उत्पादन पांच महीने में सबसे ज्यादा
विनिर्माण, खनन और बिजली क्षेत्र के दमदार प्रदर्शन के बूते औद्योगिक उत्पादन (आईआईपी) जुलाई में बढ़कर पांच महीने के उच्च स्तर 5.7 फीसदी पर पहुंच गया। इससे पहले फरवरी में उत्पादन की रफ्तार 6 फीसदी रही थी। जुलाई, 2022 में आईआईपी में 2.2 फीसदी की वृद्धि हुई थी। विनिर्माण क्षेत्र का उत्पादन जुलाई, 2023 में 4.6 फीसदी बढ़ा है। खनन उत्पादन में 10.7 फीसदी और बिजली उत्पादन में 8 फीसदी की वृद्धि हुई है। चालू वित्त वर्ष के पहले चार महीने में औद्योगिक उत्पादन 4.8 फीसदी बढ़ा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed