फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Report: NCD gives high interest but invest carefully

रिपोर्ट : एनसीडी देता है ज्यादा ब्याज पर सावधानी से करें निवेश

Mon, 08 Nov 2021 06:40 AM IST
Kuldeep Singh बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Kuldeep Singh Updated Mon, 08 Nov 2021 06:40 AM IST
सार

एफडी पर ब्याज घटने और शेयरों में उतार-चढ़ाव के कारण एनसीडी बेहतर निवेश विकल्प बन गया है, लेकिन इस पर कुछ जोखिम भी रहता है। एनसीडी में सुरक्षित निवेश का तरीका बताती प्रमोद तिवारी की रिपोर्ट-

विज्ञापन
Report: NCD gives high interest but invest carefully
ब्याज दर

विस्तार

कोरोना संक्रमण घटने के बाद कई कंपनियों ने बाजार से पूंजी जुटाने के लिए गैर परिवर्तनीय डिबेंचर्स (एनसीडी) जारी किए हैं। एफडी पर ब्याज घटने और शेयरों में उतार-चढ़ाव के कारण एनसीडी बेहतर निवेश विकल्प बन गया है, लेकिन इस पर कुछ जोखिम भी रहता है। एनसीडी में सुरक्षित निवेश का तरीका बताती प्रमोद तिवारी की रिपोर्ट-

विज्ञापन


निवेशकों से लिए कर्ज पर मिलता है ब्याज
आनंद रथी वेल्थ मैनेजमेंट के डिप्टी सीईओ फिरोज अजीज ने बताया कि कॉर्पोरेट कंपनियां निवेशकों से पैसे जुटाने के लिए एनसीडी जारी करती हैं, जो एक तरह का ऋण पत्र होता है। इसमें 3, 5 या 10 साल के लिए पैसे लगाए जा सकते हैं। अधिकतर एनसीडी 1,000 रुपये के गुड़क में जारी होते हैं। ये डिबेंचर लॉक इन पीरियड के बाद जारीकर्ता कंपनी के इक्विटी शेयरों में तब्दील नहीं हो पाते, लिहाजा इन्हें गैर परिवर्तनीय डिबेंचर्स कहा जाता है। कंपनियां निवेशकों से जुटाए धन पर उन्हें ब्याज का भुगतान करती हैं। इसे सीधे जारीकर्ता कंपनी से या एक्सचेंज पर भी खरीदा जा सकता है। कुछ कंपनियां 8 साल के लिए भी निवेश का विकल्प देती हैं। सभी एनसीडी एक्सचेंज पर सूचीबद्ध होते हैं।
विज्ञापन


3 प्रतिशत ज्यादा ब्याज मिलता है एनसीडी पर एफडी के मुकाबले
- 3000 करोड़ की एनसीडी जारी करेगी भारत पेट्रोलियम 
- पीएनबी हाउसिंग लाएगी 2,000 करोड़ की एनसीडी

समय से पहले धन की निकासी मुश्किल
लॉकइन पीरियड से पहले एनसीडी से निकासी करना चाहते हैं, तो एक्सचेंज पर नया खरीदार ढूंढना होगा। एक बार बिक्री के बाद कंपनियां इसे परिपक्व होने से पहले वापस नहीं लेती हैं। एनसीडी के मामले में निवेशक नए खरीदार को बेचकर ही इससे बाहर निकल सकता है। इस पर बैंक एफडी के मुकाबले 2 से 3% तक ज्यादा ब्याज भी मिलता है, जो निवेशक की इच्छानुसार कंपनियां मासिक, छमाही, सालाना या परिपक्वता पर एकमुश्त भुगतान करती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


रिटर्न पर नहीं मिलता है टैक्स छूट का लाभ
एनसीडी में निवेश पर आयकर की धारा 80सी के तहत टैक्स छूट नहीं मिलती है। डीमैट खाते से खरीदे गए एनसीडी में स्रोत पर कर कटौती (टीडीएस) नहीं होती है, लेकिन एक्सचेंज से फिजिकल फॉर्म में खरीद हुई है तो टीडीएस कटेगा। इतना ही नहीं एनसीडी पर सालाना 5,000 रुपये से ज्यादा ब्याज पर भी टीडीएस लगता है। एनसीडी को खरीद के एक साल के भीतर बेचे जाने पर निवेशक को आयकर स्लैब के हिसाब से टैक्स चुकाना पड़ेगा। हालांकि, एक साल के बाद बेचने पर बिना इंडेक्सेसन लाभ के 10 प्रतिशत टैक्स और इंडेक्सेसन लाभ के साथ 20 प्रतिशत की दर से टैक्स चुकाना पड़ेगा।

निवेश से पहले बरतें पूरी सावधानी

  • एनसीडी में निवेश के लिए डीमैट खाता जरूरी है।
  • लॉकइन पीरियड सोच समझकर चुनें, क्योंकि बीच में इसे वापस नहीं कर सकते हैं।
  • एनसीडी पर ब्याज दर पहले ही तय हो जाती है, जो आखिर तक समान रहती है
  • पैसे लगाने से पहले यह जरूर जान लें कि एनसीडी सिक्योर्ड है अथवा नहीं। सिक्योर्ड एनसीडी पर निवेशक को कंपनी की संपत्ति बेचकर पैसे वसूलने का अधिकार मिलता है।
  • कंपनी किस उद्देश्य के लिए पैसे जुटा रही। अगर वह कर्ज चुकाना चाहती है, तो ऐसी एनसीडी से दूर ही रहें, जबकि कारोबारी विस्तार में पैसे लगने हैं, तो निवेश करना बेहतर होगा।

सिर्फ रेटिंग पर न करें भरोसा
निवेशक एनसीडी खरीदते समय सिर्फ उसकी रेटिंग देखकर ही भरोसा न करें। बेहतर होगा कि ऐसे कॉर्पोरेट की एनसीडी पर दांव लगाया जाए जिसका प्रबंधन और कामकाज भी भरोसेमंद हो। इसका कारण यह है कि आज जो रेटिंग किसी एनसीडी को मिल रही है, जरूरी नहीं अगले 10 साल तक वही रेटिंग बरकरार रहे। कंपनी की पिछले कुछ वर्षों की रेटिंग भी देखनी चाहिए। कंपनी के कारोबार डाइवर्सिफाई हो तो निवेश पर जोखिम कम रहता है। - मनोज जैन, निवेश सलाहकार

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed