Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Fairfax arm gets controlling 44 pc stake in IIFL Capital

फेयरफैक्स की आईआईएफएल कैपिटल में 44% हिस्सेदारी: 1540 करोड़ का सौदा; कंपनी पर अब किसका होगा दबदबा?

Thu, 19 Nov 2026 10:39 PM IST
निर्मल कांत पीटीआई, नई दिल्ली।
पीटीआई, नई दिल्ली। Published by: निर्मल कांत Updated Thu, 19 Nov 2026 10:39 PM IST
सार

प्रेम वत्स के फेयरफैक्स ग्रुप ने आईआईएफएल कैपिटल में 44.08% हिस्सेदारी हासिल कर कंपनी पर नियंत्रण बढ़ा लिया है। 1,540 करोड़ रुपये में 4.40 करोड़ शेयर खरीदे गए। वहीं, पुराने प्रमोटर्स की हिस्सेदारी 25.80% से घटकर 11.85% रह गई। आखिर इस बड़े सौदे में किसने कितने शेयर बेचे? पढ़िए इस रिपोर्ट में। 

विज्ञापन
Fairfax arm gets controlling 44 pc stake in IIFL Capital
आईआईएफएल कैपिटल में फेयरफैक्स का बढ़ा नियंत्रण - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक

विस्तार

कनाडा के कारोबारी प्रेम वत्स के फेयरफैक्स फाइनेंशियल होल्डिंग्स ग्रुप ने आईआईएफएल कैपिटल सर्विसेज लिमिटेड में अपनी हिस्सेदारी बढ़ा ली है। फेयरफैक्स की सहयोगी कंपनी एफआईएच मॉरीशस इंवेस्टमेंट्स ने आईआईएफएल कैपिटल में 44.08% हिस्सेदारी हासिल कर ली है। इसके साथ ही कंपनी में उसका नियंत्रण हो गया है।
विज्ञापन


यह हिस्सेदारी खुली पेशकश और शेयरों की खरीद पूरी होने के बाद हासिल हुई है। एफआईएच मॉरीशस इन्वेस्टमेंट्स के साथ एचडब्ल्यूआईसी एशिया फंड ने भी आईआईएफएल कैपिटल में अपनी हिस्सेदारी बढ़ाई है। एचडब्ल्यूआईसी एशिया फंड इस सौदे में साथ मिलकर काम करने वाली इकाई (पीएसी) है।
विज्ञापन


किन कंपनियों ने बेचे 30 लाख शेयर?
आईआईएफएल कैपिटल ने शेयर बाजार को दी गई जानकारी में बताया कि कल्कि फैमिली प्राइवेट ट्रस्ट (अपने ट्रस्टी के जरिये) और आर्डेंट इम्पेक्स प्राइवेट लिमिटेड को सामूहिक रूप से 'नए विक्रेता' कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन दोनों ने एफआईएच मॉरीशस इन्वेस्टमेंट्स को आईआईएफएल कैपिटल के 30 लाख शेयर बेचने पर सहमति जताई थी। कंपनी ने बताया कि इन नए विक्रेताओं ने 18 नवंबर को शेयर बेचने का फैसला किया।

खुली पेशकश क्यों लाई गई थी?
कंपनी ने बताया कि निवेश समझौते के बाद एफआईएच मॉरीशस इन्वेस्टमेंट्स ने नियमों के तहत खुली पेशकश की थी।  यह खुली पेशकश 18 नवंबर 2026 को पूरी हो गई। 

ये भी पढ़ें: सर्राफा बाजार: सोना लगातार आठवें सत्र में लुढ़का, 1300 रुपये सस्ता हुआ; चांदी भी 2500 रुपये फिसली

इसके तहत कोई निवेशक किसी सूचीबद्ध कंपनी में बड़ी हिस्सेदारी खरीदने के बाद उसके मौजूदा आम शेयरधारकों से भी शेयर खरीदने की पेशकश करता है। 19 नवंबर से खरीदार कंपनी का प्रमोटर बन गया है।

शेयर बाजार में कितने शेयर खरीदे गए?
नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) के ब्लॉक डील के आंकड़ों के मुताबिक, एफआईएच मॉरीशस इन्वेस्टमेंट्स लिमिटेड ने अलग से 4.40 करोड़ शेयर खरीदे। ये शेयर आईआईएफएल कैपिटल सर्विसेज की 13.95% हिस्सेदारी के बराबर हैं। शेयरों की औसत कीमत 350 रुपये प्रति शेयर रही। इस तरह इस सौदे की कुल कीमत 1,540 करोड़ रुपये रही।

इस खरीद के बाद एफआईएच मॉरीशस इन्वेस्टमेंट्स की सीधे तौर पर हिस्सेदारी बढ़कर 40.79% हो गई। पहले यह 26.84% थी। वहीं, फेयरफैक्स की सहयोगी कंपनियों के जरिए कुल हिस्सेदारी 44.08% हो गई।

पुराने प्रमोटर्स ने कितने शेयर बेचे?
इस सौदे के साथ कंपनी के मौजूदा प्रमोटर समूह की हिस्सेदारी भी कम हो गई। पुराने प्रमोटर्स ने भी इतनी ही संख्या में शेयर बेचे। इन शेयरों की कीमत भी 350 रुपये प्रति शेयर रही।


आईआईएफएल ग्रुप के संस्थापक निर्मल भंवरलाल जैन ने 3.23 करोड़ शेयर बेचे। यह कंपनी की 10.24% हिस्सेदारी के बराबर है। उन्हें इससे 1,130.50 करोड़ रुपये मिले। वेंकटरमन राजमणि ने भी 87 लाख शेयर बेचे। इस सौदे से उन्हें 304.50 करोड़ रुपये मिले। प्रमोटर समूह की कंपनियों आर्डेंट इम्पेक्स और कल्कि फैमिली प्राइवेट ट्रस्ट ने भी शेयर बेचे।

आर्डेंट इम्पेक्स ने 70 करोड़ रुपये के शेयर बेचे। वहीं, कल्कि फैमिली प्राइवेट ट्रस्ट ने 35 करोड़ रुपये के शेयर बेचे। इन सौदों के बाद प्रमोटर्स और प्रमोटर समूह की कंपनियों की कुल हिस्सेदारी घटकर 11.85% रह गई। पहले यह 25.80% थी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed