फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Reliance Industries' rights issue shares raked, company's market cap reached 10.92 lakh crore

रिलायंस इंडस्ट्रीज के राइट्स इश्यू शेयरों की धमाकेदार एंट्री, कंपनी का मार्केट कैप 10.92 लाख करोड़ पहुंचा

Mon, 15 Jun 2020 06:43 PM IST
Rajeev Rai बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला Published by: Rajeev Rai Updated Mon, 15 Jun 2020 06:43 PM IST
विज्ञापन
Reliance Industries' rights issue shares raked, company's market cap reached 10.92 lakh crore
मुकेश अंबानी - फोटो : ट्विटर

मुकेश अंबानी की रिलायंस इंडस्ट्रीज ने सोमवार को राइट्स इश्यू के धमाकेदार एंट्री के साथ इतिहास रचा और कंपनी का बाजार पूंजीकरण अब तक के सर्वकालीन शिखर 10.92 लाख करोड़ रुपये पर पहुंच गया। आज कारोबार में नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) में रिलायंस के शेयर ने अब तक के रिकार्ड भाव 1626.95 रु के स्तर को छुआ।

विज्ञापन


देश में सूचीबद्ध कोई कंपनी 11 लाख करोड़ का मार्केट कैप आंकड़ा आज तक नही छू सकी है। सोमवार को नेशनल स्टॉक एक्सचेंज पर रिलायंस के दो करोड़ से अधिक शेयरों की खरीद फरोख्त हुई। शेयर 1612.30 रु पर बंद हुआ। 
विज्ञापन

राइट्स इश्यू ने सूचीबद्ध होने के सभी पूर्व अनुमानों को गलत साबित किया है। रिलायंस के आंशिक भुगतान शेयरों की सोमवार को धमाकेदार लिस्टिंग हुई। शेयर 690 रु के भाव पर खुला और 710.65 रु के उच्चतम स्तर को छुआ। बाजार बंद होने पर रिलायंस के आंशिक भुगतान शेयर का भाव 698 रु था। रिलायंस के आंशिक शेयरों में डिलीवरी 59.93 फीसदी देखी गई। बता दें कि अधिक डिलीवरी को बाजार में निवेशकों के भरोसे के तौर पर देखा जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


रिलायंस राइट्स इश्यू के तहत आरआईएल ने शेयरधारकों को 15 शेयरों पर एक शेयर आवंटित किया है। इसके लिए दस रुपए शेयर का दाम 1247 रुपये प्रीमियम के साथ 1257 रुपये रखा गया था। आवेदन पत्र के साथ शेयरधारकों को 25 फीसदी यानी 314.25 रुपये चुकाने थे। बाकी बची रकम दो किस्तों में 25 प्रतिशत अगले वर्ष मई और शेष 50 प्रतिशत नवंबर में चुकानी है।


रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयरों से अलग आंशिक भुगतान शेयर रिलायंस पीपी के नाम से शेयर बाजारों में लिस्ट हुए हैं। इसके लिए एक अलग आईएसआईएन नंबर आईएन9002ए01024 भी जारी किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed