फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   RBI will talk to all parties to speed up the Indian economy

अर्थव्यवस्था को गति देने को सभी पक्षों से बात करेगा आरबीआई

Mon, 18 Mar 2019 04:46 AM IST
गौरव द्विवेदी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला Published by: गौरव द्विवेदी Updated Mon, 18 Mar 2019 04:46 AM IST
सार

  • शक्तिकांत दास ने 26 मार्च को व्यापार संगठनों और रेटिंग एजेंसियों को चर्चा के लिए बुलाया
  • एमपीसी बैठक से पहले ब्याज दर में कटौती पर मंथन करेगा रिजर्व बैंक

विज्ञापन
RBI will talk to all parties to speed up the Indian economy
शक्तिकांत दास (फाइल)

विस्तार

अर्थव्यवस्था को गति देने और नीतिगत दरों में कटौती को लेकर आरबीआई गवर्नर 26 मार्च को बैठक करेंगे। इसमें व्यापार संगठनों और रेटिंग एजेंसियों के अलावा आल इंडिया बैंक डिपॉजिटर्स एसोसिएशन को भी शामिल किया गया है। यह बैठक अगले महीने की शुरुआत में होने वाली मौद्रिक नीति समिति (एमपीसी) की समीक्षा बैठक से पहले की जा रही है, ताकि कोई फैसला लेने से पहले आम सहमति बनाई जा सके। 

विज्ञापन


गवर्नर शक्तिकांत दास ने पिछले साल दिसंबर में पद संभालने के बाद कहा था कि वे आर्थिक विकास को गति देने में केंद्रीय बैंक की भागीदारी और बढ़ाने के लिए सभी पक्षों के साथ मिलकर काम करेंगे। अप्रैल से शुरू होने वाले नए वित्त वर्ष की पहली एमपीसी बैठक को काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। तीन दिनों तक चलने वाली यह बैठक 4 अप्रैल से शुरू हो रही है, जबकि 11 अप्रैल से आम चुनाव के पहल चरण का मतदान शुरू हो जाएगा। 
विज्ञापन


मार्च में होने वाली बैठक ब्याज दरों के अलावा अर्थव्यवस्था को गति देने के मकसद से भी बुलाई है। इस पर विस्तृत चर्चा करने के लिए गवर्नर ने व्यापार संगठनों के साथ रेटिंग एजेंसियों को भी बातचीत में शामिल किया है। इससे पहले गवर्नर उद्योग चैंबर, गैर बैंकिंग वित्तीय कंपनियों, बैंकर्स और सरकारी प्रतिनिधियों के साथ आर्थिक विकास को लेकर चर्चा कर चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


डेढ़ साल बाद घटाया था रेपो रेट

इससे पहले फरवरी में हुई एमपीसी बैठक में करीब डेढ़ साल बाद रेपो रेट में कटौती की गई थी। आरबीआई ने इसे 0.25 फीसदी घटाकर 6.25 फीसदी कर दिया था। उद्योग क्षेत्र की मांग है कि विकास को बढ़ावा देने के लिए नीतिगत दरों में और कटौती की जरूरत है, क्योंकि बैंक पहली कटौती का पूरा लाभ ग्राहकों को नहीं दे रहे हैं। इस लिहाज से सभी की निगाहें अगले माह टिकी हुई हैं। 


आईडीबीआई बैंक का नाम नहीं बदलना चाहता आरबीआई

सार्वजनिक क्षेत्र के आईडीबीआई बैंक को निजी क्षेत्र का बैंक बनाए जाने के बावजूद आरबीआई उसका नाम बदलने के पक्ष में नहीं है। इस बैंक में एलआईसी द्वारा पूर्ण स्वामित्व हासिल किए जाने के बाद बैंक बोर्ड ने पिछले महीने इसका नाम बदलने की सिफारिश की थी। इसके लिए उन्होंने एलआईसी-आईडीबीआई और एलआईसी बैंक का नाम भी सुझाया था। हालांकि, केंद्रीय बैंक इसका नाम बदले जाने के पक्ष में नहीं है फिर भी बैंक बोर्ड को इस पर अमल करने के लिए वाणिज्य मंत्रालय, शेयरधारकों और स्टॉक एक्सचेंज से अनुमति लेनी होगी।  

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed