फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   RBI's repo rate finally ended, markets closed with modest declines

रेपो रेट को स्थिर रखने के ऐलान के बाद दिखी तेजी, मामूली गिरावट के साथ बाजार हुआ बंद

Thu, 06 Apr 2017 04:44 PM IST
amarujala.com- Presented by: आनंद
amarujala.com- Presented by: आनंद Updated Thu, 06 Apr 2017 04:44 PM IST
विज्ञापन
RBI's repo rate finally ended, markets closed with modest declines
भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) की तरफ से रेपो रेट में कोई बदलाव न करने की घोषणा का असर शेयर मार्केट पर भी दिखा और गुरुवार को सेंसेक्स थोड़ी तेजी दिखाते हुए बंद हुआ।  ऐसा ही हाल नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के निफ्टी में भी देखने को मिला। BSE के 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 47 अंक से नीचे जाकर 29,927 पर बंद हु्आ। वहीं 50 शेयरों वाला NSE 3 अंक की मामूली गिरावट के साथ 9,262 अंक पर बंद हुआ। बताया जा रहा है कि एशियाई मार्केट में कमजोरी का असर घरेलू मार्केट में देखने को मिल रहा है। वहीं आज आरबीआई की मॉनिटरी पॉलिसी आने से पहले निवेशक थोड़े सतर्क में थे। 
विज्ञापन


रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (आरबीआई) द्वारा रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं होने से बाजार ने थोड़ी सांस ली। आरबीआई ने रेपो रेट को 6.25 फीसदी के स्तर पर बरकरार रखा है। हालांकि रिवर्स रेपो रेट को बढ़ाकर 6 फीसदी कर दिया गया है। वहीं अर्थशास्त्रियों ने भी पहले ही रेपो रेट में कमी नहीं होने की उम्मीद जाहिर की थी। आरबीआई की मॉनिटरी पॉलिसी की घोषणा के बाद रियल एस्टेट स्टॉक्स और होम फाइनेंस कंपनियों के शेयरों में तेजी देखने को मिली। 
विज्ञापन


डीएलएफ के शेयर में 4 फीसदी से ज्यादा बढ़त दर्ज हुई। सुबह उथल-पुथल के साथ घरेलू बाजार गिरावट का मुंह देख कर खुला था। 30 शेयरों वाला बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज 67 अंकों की गिरावट के साथ 29,907 के स्तर पर खुला था। वहीं 50 शेयरों वाला निफ्टी में भी बाजार के खुलते ही गिरावट दर्ज की गई थी। निफ्टी 25 अंकों की गिरावट के साथ 9239 के स्तर पर खुला था।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed