{"_id":"5c10e018bdec22415400866a","slug":"rbi-governor-s-resignation-indicates-pressure-from-the-government-on-the-central-bank","type":"story","status":"publish","title_hn":"आरबीआई गवर्नर का अचानक इस्तीफा केंद्रीय बैंक पर सरकार के दबाव का संकेत: फिच","category":{"title":"Business","title_hn":"कारोबार","slug":"business"}}
आरबीआई गवर्नर का अचानक इस्तीफा केंद्रीय बैंक पर सरकार के दबाव का संकेत: फिच
भाषा, नई दिल्ली
Updated Wed, 12 Dec 2018 03:46 PM IST
विज्ञापन
Urjit Patel
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रेटिंग एजेंसी फिच ने बुधवार को कहा कि उर्जित पटेल के आरबीआई गवर्नर का पद अचानक छोड़ना रिजर्व बैंक की नीति प्राथमिकताओं में बदलाव के जोखिम को दर्शाता है। साथ ही केंद्रीय बैंक पर सरकार का प्रभाव बढ़ने से फंसे कर्ज की समस्या के समाधान के प्रयास कमजोर पड़ सकते हैं।
विज्ञापन
पटेल ने 10 दिसंबर को आरबीआई गवर्नर के पद से अचानक इस्तीफे दे दिया था। पटेल उदारीकरण के दौर में ऐसे पहले गवर्नर हैं जिन्हें कार्यकाल खत्म होने से पहले अपना पद छोड़ना पड़ा है।
विज्ञापन
सरकार ने मंगलवार को आर्थिक मामलों के पूर्व सचिव शक्तिकांत दास को रिजर्व बैंक का नया गवर्नर बनाया है।
फिच रेटिंग्स ने बयान में कहा, 'आरबीआई के गवर्नर का इस्तीफा आर्थिक वृद्धि को बढ़ाने के लिये केंद्रीय बैंक पर सरकार के दबाव का संकेत देता है। यह आरबीआई की नीतिगत प्राथमिकताओं के समक्ष बदलाव के जोखिम को भी दर्शाता है।'
विज्ञापन
आरबीआई के प्रयासों से फंसे कर्ज की समस्या हल होने से लंबी अवधि में बैंकिंग क्षेत्र में सुधार की संभावना है और मुद्रास्फीति को लेकर उसकी प्रतिबद्धता ने हाल के वर्षों में वृहदआर्थिक परिवेश ज्यादा स्थिर करने में मदद की है।
फिच ने कहा, 'केंद्रीय बैंक पर सरकार का दबाव इन प्रयासों को कमजोर कर सकता है।'