फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Railways handed over catering services to IRCTC, No private vendor would be allowed

कैग रिपोर्ट का रेलवे पर असर, फूड क्वलिटी पर सख्त हुआ IRCTC

Sat, 29 Jul 2017 02:45 PM IST
amarujala.com- Presented By: मोहित
amarujala.com- Presented By: मोहित Updated Sat, 29 Jul 2017 02:45 PM IST
विज्ञापन
Railways handed over catering services to IRCTC, No private vendor would be allowed

ट्रेनों और रेलवे स्टेशनों में खाने की गुणवत्ता को लेकर कैग की रिपोर्ट में किए गए कई चौंकाने वाले खुलासों के बाद रेल मंत्रालय ने कहा कि आईआरसीटीसी ने ट्रेनों में मौजूदा सेवाओं में सुधार के लिए एक नई कैटरिंग नीति तैयार की है।

विज्ञापन


मंत्रालय द्वारा जारी एक आधिकारिक बयान में कहा गया है कि खाने की गुणवत्ता सुधारने के लिए आईआरसीटीसी यानी इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कार्पोरेशन लिमिटेड (आईआरसीटीसी) नए किचन लगाएगा और पुराने किचन को अपग्रेड करेगा।
विज्ञापन


आईआरसीटीसी ने मुख्य रूप से भोजन की तैयारी और उसके वितरण के बीच अंतर के लिए अनबंडलिंग को अनिवार्य कर दिया है। यहीं नहीं रेलेवे अपने मोबाइल यूनिट के लिए रेलवे स्वामित्व वाली किचन से ही लेगा। साथ ही रेलवे स्टेशन के अलावा ट्रेनों के अंदर भी कैटरिंग सर्विस का निजीकरण नहीं करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विभिन्न स्टेशनों के प्लेटफार्मों पर 'जन आहार' के तहत किफायती खाने में सुधार लाने के लिए आईआरसीटीसी प्रयासरत है जिसके लिए सभी स्टेशनों पर वह अपने किचन स्थापित करेगा।

वहीं रेलवे के मुताबिक, जोनल रेलवे में शामिल किचन और उनके रखरखाव को 10 साल के लिए रेलवे को सौंप दिया जाएगा जिसे पांच साल के लिए और बढ़ाया जा सकेगा। ट्रेनों में खाने की गुणवत्ता के सुधार के लिए हॉस्पिटेलिटी इंडस्ट्री से अनुभवी प्रोफेशनल को शामिल करेगा।

यह बयान कैग की उस रिपोर्ट के बाद आया है जिसमें कहा गया था कि ट्रेनों में मिलने वाला खाना इंसानों के खाने लायक नहीं है। मंत्रालय का कहना है कि 2017 की नई कैटरिंग नीति के तहत अब आईआरसीटीसी सभी मोबाइल यूनिटों की कैटरिंग सेवाओं का प्रबंधन करेगा।


पेंट्री कार के ठेके फिर से रेलवे की कैटरिंग शाखा को दिए जाएंगे। सभी मोबाइल यूनिटों के लिए खाने को आईआरसीटीसी के उस नामांकित किचन से लिया जाएगा जो उसके स्वामित्व, संचालन और प्रबंधन वाला होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed