{"_id":"5905bb214f1c1bcd3a441172","slug":"railway-new-train-will-offer-wi-fi-and-tv-on-every-seat","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेलवे शुरू करने जा रहा है ये नई ट्रेन, मिलेंगी प्लेन जैसी कई सुविधाएं","category":{"title":"Business","title_hn":"कारोबार","slug":"business"}}
रेलवे शुरू करने जा रहा है ये नई ट्रेन, मिलेंगी प्लेन जैसी कई सुविधाएं
amarujala.com- Presented by : अभिषेक मिश्रा
Updated Fri, 05 May 2017 08:58 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रेलवे जल्द ही मुंबई और गोवा के बीच नई प्रीमियम ट्रेन चलाने वाला है। रेलवे की नई ट्रेन कई प्रकार की सुविधाओं से लैस होगी। इस ट्रेन में सेलिब्रिटी शेफ द्वारा बनाए गए व्यंजन दिए जाएंगे, साथ ही हर कोच में चाय और कॉफी वेंडिंग मशिन लगी होगी। ट्रेन में हर यात्री की सीट पर एलसीडी स्क्रीन लगी होगी, जिसमें वो अपनी पसंद की मूवी या फिर सीरियल देख सकेगा।
विज्ञापन
रेलवे अपनी इस ट्रेन को इस साल जून में लॉन्च करेगा। 20 कोच वाली तेजस एक्सप्रेस में ऑटोमेटिक दरवाजे और सिक्योर्ड गैंगवे की सुविधा होगी। रेलवे की इस प्रकार की सुविधाओं वाली यह पहली ट्रेन होगी। अभी ऑटोमेटिक दरवाजे केवल मेट्रो में मौजूद है। मुंबई और गोवा के बीच इस ट्रेन के शुरू हो जाने के बाद इसे दिल्ली और चंडीगढ़ के बीच चलाया जाएगा।
विज्ञापन
रेल मंत्रालय ने आधिकारिक तौर पर कहा था कि तेजस एक नई तरह की प्रीमियम ट्रेन है, जिसमें कई सुविधाएं जैसे चाय और कॉफी की वेंडिंग मशिन, मैगजिन और स्टैक टेबल होगा। इसके साथ-साथ ट्रेन के बॉयो-वैक्यूम टॉयलेट में वाटर लेवल मीटर, सेनेटाइजर टैप और हैंड ड्रायर भी होगा। ट्रेन में आपको वाईफाई की सुविधा भी दी जाएगी। ट्रेन के इंटीरियर का कलर एक्सटीरियर के कलर के अनुसार होगा।
विज्ञापन
तेजस कोच में 22 नए फीचर होंगे, जिनमें फायर और स्मोक डिटेक्टेशन सिस्टम होगा। अधिकारियों का कहना है कि रेलवे इस ट्रेन के जरीए यात्रियों को आरामदायक सुविधा प्रदान करना है।