फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   corruption cases increases up to 67 percent

भ्रष्टाचार के मामलों में 67 फीसदी की बढ़ोत्तरी, रेलवे टॉप पर

Fri, 14 Apr 2017 08:45 AM IST
amarujala.com- Presented by: हर्षित गौतम
amarujala.com- Presented by: हर्षित गौतम Updated Fri, 14 Apr 2017 08:45 AM IST
विज्ञापन
corruption cases increases up to 67 percent

केंद्रीय सतर्कता आयोग (सीवीसी) ने कहा है कि विभिन्न सरकारी विभागों के खिलाफ मिली भ्रष्टाचार की शिकायतों में पिछले वर्ष के मुकाबले में 2016 में 67 प्रतिशत की बढ़ोत्तरी दर्ज हुई है और रेलवे इस सूची में शीर्ष पर है। सीवीसी ने कहा कि रेलवे से जुड़ी 11 हजार से अधिक शिकायतें मिलीं।

विज्ञापन


सीवीसी द्वारा हाल में संसद में रखी गई वार्षिक रिपोर्ट के अनुसार, आयोग को वर्ष 2016 में कुल 49,847 शिकायतें मिलीं, जो 2015 की 29,838 शिकायतों से करीब 67 प्रतिशत अधिक है।
विज्ञापन


रिपोर्ट में कहा गया, ‘आयोग को राज्य सरकारों तथा अन्य संगठनों में कार्यरत लोक सेवकों के खिलाफ बड़ी संख्या में शिकायतें मिलीं, जो या तो आयोग के क्षेत्राधिकार में नहीं आतीं या प्रशासनिक प्रकृति की हैं।’

विज्ञापन
विज्ञापन

2015 में आई थी कमी

corruption cases increases up to 67 percent

​रिपोर्ट में कहा गया कि वर्ष 2015 में मिली शिकायतों की संख्या वर्ष 2014 में मिली कुल 62, 363 शिकायतों से 50 प्रतिशत से भी कम रहीं। सीवीसी को वर्ष 2013 और 2012 में कथित भ्रष्टाचार के क्रमश: 31,432 और 37,039 शिकायतें मिली थीं।

सीवीसी ने कहा है कि इस तरह की सबसे ज्यादा 11,200 शिकायतें रेलवे कर्मचारियों के खिलाफ मिली हैं। इनमें से 8,852 को निपटा लिया गया है, जबकि 2,348 मामले लंबित हैं। रेलवे कर्मचारियों के खिलाफ 1,054 शिकायतें छह महीने से अधिक समय से लंबित हैं।

इसके अलावा, राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र सरकार के तहत आने वाले कर्मचारियाें के खिलाफ शिकायतों की संख्या में कमी आई है। पिछले साल 969 शिकायतें मिली थीं, जबकि 2015 में यह आंकड़ा 5,139 था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed