फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   railway New Train Will Offer Wi-Fi and TV On Every Seat

रेलवे शुरू करने जा रहा है ये नई ट्रेन, मिलेंगी प्लेन जैसी कई सुविधाएं

Fri, 05 May 2017 08:58 AM IST
amarujala.com- Presented by : अभिषेक मिश्रा
amarujala.com- Presented by : अभिषेक मिश्रा Updated Fri, 05 May 2017 08:58 AM IST
विज्ञापन
railway New Train Will Offer Wi-Fi and TV On Every Seat

रेलवे जल्द ही मुंबई और गोवा के बीच नई प्रीमियम ट्रेन चलाने वाला है। रेलवे की नई ट्रेन कई प्रकार की सुविधाओं से लैस होगी। इस ट्रेन में सेलिब्रिटी शेफ द्वारा बनाए गए व्यंजन दिए जाएंगे, साथ ही हर कोच में चाय और कॉफी वेंडिंग मशिन लगी होगी। ट्रेन में हर यात्री की सीट पर एलसीडी स्क्रीन लगी होगी, जिसमें वो अपनी पसंद की मूवी या फिर सीरियल देख सकेगा। 

विज्ञापन


रेलवे अपनी इस ट्रेन को इस साल जून में लॉन्च करेगा। 20 कोच वाली तेजस एक्सप्रेस में ऑटोमेटिक दरवाजे और सिक्योर्ड गैंगवे की सुविधा होगी। रेलवे की इस प्रकार की सुविधाओं वाली यह पहली ट्रेन होगी। अभी ऑटोमेटिक दरवाजे केवल मेट्रो में मौजूद है। मुंबई और गोवा के बीच इस ट्रेन के शुरू हो जाने के बाद इसे दिल्ली और चंडीगढ़ के बीच चलाया जाएगा। 
विज्ञापन


रेल मंत्रालय ने आधिकारिक तौर पर कहा था कि तेजस एक नई तरह की प्रीमियम ट्रेन है, जिसमें कई सुविधाएं जैसे चाय और कॉफी की वेंडिंग मशिन, मैगजिन और स्टैक टेबल होगा। इसके साथ-साथ ट्रेन के बॉयो-वैक्यूम टॉयलेट में वाटर लेवल मीटर, सेनेटाइजर टैप और हैंड ड्रायर भी होगा। ट्रेन में आपको वाईफाई की सुविधा भी दी जाएगी। ट्रेन के इंटीरियर का कलर एक्सटीरियर के कलर के अनुसार होगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


तेजस कोच में 22 नए फीचर होंगे, जिनमें फायर और स्मोक डिटेक्टेशन सिस्टम होगा। अधिकारियों का कहना है कि रेलवे इस ट्रेन के जरीए यात्रियों को आरामदायक सुविधा प्रदान करना है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed