{"_id":"5e37e8dd8ebc3e4aea2d2bae","slug":"prices-of-vegetables-and-onions-started-falling-today-mandi-rate","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"राहत भरी खबरः गिरने लगे 'सब्जियों के राजा' और प्याज के दाम, मंडी में अब ये है दाम","category":{"title":"Business","title_hn":"कारोबार","slug":"business"}}
राहत भरी खबरः गिरने लगे 'सब्जियों के राजा' और प्याज के दाम, मंडी में अब ये है दाम
Mon, 03 Feb 2020 03:11 PM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Mon, 03 Feb 2020 03:11 PM IST
विज्ञापन
प्याज
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जो प्याज 15 दिन पहले तक 60 रुपये किलो मिल रही थी, वह 40 पर आ गई है। आलू के दाम 30 रुपये प्रति किलो से 20 हो गए हैं। सब्जियों में राहत मिली है लेकिन फलों के नखरे बने हुए हैं। सेब अभी भी 80 रुपये प्रति किलो है, केला भी 30 से नीचे नहीं आ रहा है।
लॉयर्स कॉलोनी, जयपुर हाउस में प्याज अभी भी 50 रुपये किलो है लेकिन महर्षिपुरम, केआर नगर, केके नगर, कमला नगर में रेट 40 रुपये किलो हैं। सिकंदरा सब्जी मंडी के आढ़ती राजकुमार ने बताया कि कुछ सब्जी विक्रेता पांच-दस दिन की प्याज और आलू स्टॉक में रखते हैं। उन्होंने रेट कम नहीं किए हैं। अन्य जगह हो गए हैं।
टमाटर 20 से 30 रुपये किलो है। यह एक महीने पहले तक 40 पर था। फूल गोभी 20 रुपये किलो और पत्ता गोभी 30 रुपये किलो हो गई है। इनकेरेट पांच रुपये किलो तक गिरे हैं। बैंगन 30 ही बना हुआ है। लौकी, तोरी, भिंडी के दाम भी नहीं बदले हैं। फलों में पपीता 35 से 40 रुपये किलो है। अमरूद की इन दिनों बहार है। अलग-अलग वैरायटी का 30 से 60 रुपये किलो तक हैं।

मूंग की दाल 100 रुपये किलो
दालों में मूंग चढ़ी है। ग्वाला सहकारी समिति के आकाश गोयल ने बताया कि अन्य दालों की कीमतों में फर्क नहीं आया है। मूंग एक महीने पहले तक 90 रुपये किलो थी।
गुड़ और चीनी एक भाव
गुड़ और चीनी के रेट में ज्यादा फर्क नहीं है। दोनों 35 से 40 रुपये किलो हैं। हालांकि इस बार ऑर्गेनिक गुड़ की डिमांड ज्यादा है। यह 100 से 120 रुपये किलो बिक रहा है।