फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Prices for petrol and diesel have fallen by 7 and 5 paise per litre respectively

दूसरे दिन कीमतों में मामूली कटौती: पेट्रोल 7 पैसे, डीजल 5 पैसे सस्ता

Thu, 31 May 2018 09:39 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Thu, 31 May 2018 09:39 AM IST
विज्ञापन
Prices for petrol and diesel have fallen by 7 and 5 paise per litre respectively
पेट्रोल-डीजल

लगातार बढ़ते पेट्रोल-डीजल की कीमतों से परेशान जनता को दूसरे दिन मामूली राहत मिली है। दिल्ली में पेट्रोल की कीमत में 7 पैसे प्रति लीटर और डीजल की कीमत में 5 पैसे प्रति लीटर की कटौती की गई है। कर्नाटक चुनाव के बाद से लगातार 16 दिनों तक पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बढ़ोत्तरी की गई थी। जिसके बाद देशभर में तेल की कीमतों को कम करने की मांगें उठ रही थीं। 

विज्ञापन


सरकार को विपक्ष भी तेल के मुद्दे पर घेर रही थी। इसके बाद बुधवार को इनकी कीमतों में पहली बार कटौती की गई थी। हालांकि यह कटौती केवल एक पैसे प्रति लीटर की दर से थी। केरल सरकार ने पेट्रोल और डीजल की कीमतों में एक जून से एक रुपये प्रति लीटर की कमी करने की घोषणा की है। राज्य के मुख्यमंत्री पिनरई विजयन ने कहा कि इससे खजाने को 509 करोड़ रुपये की चपत लगेगी। यह केंद्र को हमारा संदेश है।
विज्ञापन


तीन रुपये से ज्यादा की बढ़ोतरी

कर्नाटक में विधानसभा चुनाव के कारण 19 दिन तक की मूल्यवृद्धि पर रोक के बाद 14 मई को पेट्रोल और डीजल की कीमतों में दैनिक बढ़ोतरी शुरू की गई थी। तब से लेकर अब तक पेट्रोल में 3.80 रुपये और डीजल में 3.38 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोत्तरी हो चुकी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अंतरराष्ट्रीय बाजार में गिरावट

वित्त वर्ष 2017 और 2018 में भारत द्वारा आयातित कच्चे तेल की औसत कीमत 47.56 डॉलर और 56.43 डॉलर प्रति बैरल के स्तर पर थी जो अप्रैल, 2018 में बढ़कर 69.30 डॉलर प्रति बैरल हो गई। इस महीने की शुरुआत में 80 डॉलर का स्तर छूने के बाद इसमें गिरावट आई और यह 28 मई को 75.95 डॉलर पर पहुंच गई। इसकी वजह से अगले दो-तीन दिन में पेट्रोलियम पदार्थों की कीमतों में कमी आएगी। 


कंपनियों का मुनाफा बढ़ा

तेल की मार्केटिंग करने वाली सबसे बड़ी सरकारी कंपनी इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन को 31 मार्च को समाप्त तिमाही में 5218 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ। पिछले साल के मुकाबले इसमें 40 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की गई। इसके अलावा भारत पेट्रोलियम कॉरपोरेशन के लाभ में भी 45 फीसदी की वृद्धि हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed