फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   prakash javdekar to be the chief guest at amarujala hr and digital conclave on 6th april

6 अप्रैल को अमर उजाला HR & Digital Conclave, जावड़ेकर होंगे मुख्य अतिथि

Thu, 06 Apr 2017 05:52 AM IST
amarujala.com, Submitted By : अनंत पालीवाल
amarujala.com, Submitted By : अनंत पालीवाल Updated Thu, 06 Apr 2017 05:52 AM IST
विज्ञापन
prakash javdekar to be the chief guest at amarujala hr and digital conclave on 6th april
अमर उजाला का कॉन्क्लेव
कॉलेज की पढ़ाई पूरी होने के बाद आमतौर पर स्टूडेंट्स को जो माहौल अपनी पहली जॉब पर मिलता है, उसके लिए किसी भी कॉलेज या यूनिवर्सिटी में ट्रेनिंग नहीं दी जाती है।आमतौर पर पढ़ाई खत्म करने के बाद जॉब के लिए आवदेन करने वाले स्टूडेंट्स को जॉब की बेसिक स्किल्स के बारे में भी नहीं पता होता है। छात्रों के ऐसे ही कुछ अनसुलझे सवालों का जवाब देने के लिए पहली बार आपकी अपनी वेबसाइट amarujala.com  एचआर कॉन्क्लेव का आयोजन 6 अप्रैल को करने जा रही है। इस कॉन्क्लेव का उद्घाटन रेल राज्यमंत्री मनोज सिन्हा करेंगे। इनके अलावा इस कॉन्क्लेव में देश भर के कई प्रमुख कॉलेज, यूनिवर्सिटी और कंपनियों के एचआर डिपार्टमेंट के प्रतिनिधि और सरकार के सीनियर अधिकारी छात्रों की इन समस्याओं से सीधे रूबरू होंगे। 
विज्ञापन


छात्रों को क्लास रूम से बाहर निकलने के बाद पहली जॉब मिलने में कई दिक्कतों का सामना करना पड़ता है, जिनके बारे में किसी भी कॉलेज,यूनिवर्सिटी में पढ़ाया नहीं जाता है। बेसिक स्किल्स में ईमेल करना, पॉवर प्वाइंट की प्रजेंटेशन देना, ऑफिस में सीनियर और जूनियर से बात करने का तरीका शामिल होता है। इन सबमें स्टूडेंट कई बार मात खा जाते हैं और उनको नौकरी भी नहीं मिलती है। इन स्किल्स में कमी होने के कारण कई बार नौजवान मायूस भी हो जाते हैं। 
विज्ञापन


इन्हीं स्किल्स पर बात करने के लिए amarujala.com एचआर एंड डिजिटल कॉन्क्लेव का आयोजन करने जा रही है। 6 अप्रैल को हो रहे इस कॉन्क्लेव को दो सत्रों में बांटा गया है। पहले सत्र में इंटरनेट के व्यापक प्रसार से खत्म हो रही नौकरियों पर चर्चा होगी और दूसरे सत्र में बेसिक स्किल्स को कॉलेज की पढ़ाई में जोड़ने पर चर्चा होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
इंटरनेट के व्यापक प्रसार से क्या खत्म हो जाएंगी नौकरियां?

कॉन्क्लेव में इंटरनेट और जॉब पर पड़ रहे उसके दुष्प्रभावों पर चर्चा होगी। इसमें यह बताया जाएगा कि क्या इंटरनेट और टेक्नोलॉजी के ज्यादा प्रयोग से नौकरियों पर खतरा बढ़ रहा है। खासतौर पर अभी इसका प्रभाव केवल आईटी सेक्टर में देखने को मिल रहा हैं, जहां ऑटोमेशन के जरिए कंपनियां अपनी वर्कफोर्स में काफी कटौती कर रही हैं।

इसी प्रकार बैंकिंग सेक्टर में रोबोट के बढ़ते प्रयोग से भी नौकरियां काफी घट रही हैं, जहां एक तरफ कंपनियां टेक्नोलॉजी का प्रयोग करके ऐसे उत्पाद बना रही हैं, जिससे लोगों की जिंदगी में काफी सहूलियत हो रही है। सत्र में आए विशेषज्ञ इन बातों पर चर्चा करेंगे, कि क्या टेक्नोलॉजी हमारी नौकरियां को खत्म कर देगी।  


मनोज सिन्हा करेंगे कॉन्क्लेव का उद्घाटन, जावड़ेकर होंगे मुख्य अतिथि
amarujala.com द्वारा आयोजित इस कॉन्क्लेव के मुख्य अतिथि केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री प्रकाश जावड़ेकर होंगे। कॉन्क्लेव का आयोजन दिल्ली के कैलारिजस होटल में दोपहर 3 बजे से रात के नौ बजे तक चलेगा।   
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed