फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   pnb scam will increase npa exposure of other banks too

पीएनबी घोटाले से बढ़ेगा बैंकों का एनपीए, इलाहाबाद-यूको समेत इन पर पड़ेगा सर्वाधिक असर 

Thu, 15 Feb 2018 02:30 PM IST
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Thu, 15 Feb 2018 02:30 PM IST
विज्ञापन
pnb scam will increase npa exposure of other banks too

पंजाब नेशनल बैंक में हुए 11400 करोड़ रुपये के घोटाले के सामने आने के बाद अन्य बैंकों का नॉन पर्फोमिंग असेट (एनपीए) बढ़ने की उम्मीद है, जिनके तार इस घोटाले से सीधे तौर पर जुड़े हुए हैं। हालांकि घोटाले के मुख्य आरोपी नीरव मोदी ने पत्र लिखकर पीएनबी से कहा है कि वो 6 महीने में सभी का लोन लौटा देगा। 

विज्ञापन


इन बैंकों ने दिया नीरव मोदी को लोन
पीएनबी की तरफ से जारी किए गए लेटर ऑफ अंडरटेकिंग (एलओयू) के बाद देश की कई बैंकों की विदेश में स्थित शाखाओं ने फॉरेन करेंसी में नीरव मोदी को लोन दिया था। जिन बैंकों पर सीधा असर पड़ने और उनके एनपीए में बढ़ोतरी होने की उम्मीद है, उनमें इलाहाबाद, यूको और देना बैंक शामिल हैं। हालांकि इन बैंकों का कहना है देनदारी सीधे तौर पर नीरव मोदी पर न होकर के पीएनबी पर पड़ेगी। 
विज्ञापन


नीरव बेचेगा फायरस्टोन 
नीरव मोदी ने बैंकों को चिट्ठी लिखकर पैसे चुकाने की बात कही है। उसने पत्र में लिखा है कि उसकी कंपनी FIRESTAR DIAMOND की कुल कीमत 6,435 करोड़ है और वह उससे बैंकों का पैसा चुका देंगे। इसके लिए उसने 6 महीने का वक्त मांगा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

सीबीआई की जांच में अन्य ज्वेलरी कंपनियां भी

pnb scam will increase npa exposure of other banks too

हालांकि घोटाले के सामने आने के बाद से सीबीआई और प्रवर्तन निदेशालय ने जांच शुरू कर दी है। ईडी और सीबीआई की इस जांच में नीरव मोदी की कंपनी के अलावा अन्य ज्वेलरी कंपनियां भी दायरे में आ गई हैं। ऐसे में अन्य कंपनियों का जिन बैंकों में खाता है, उन पर भी इसका असर पड़ेगा। तीन बड़ी कंपनियां गीतांजलि, गिन्नी और नक्षत्र पर सबसे ज्यादा संदेह है। 

हांगकांग स्थित इलाहाबाद बैंक ने दिए 22 बिलियन 
हांगकांग में स्थित इलाहाबाद बैंक की शाखा ने नीरव मोदी की कंपनी को 22 बिलियन डॉलर फर्जी एलओयू के आधार पर ट्रांसफर किए हैं। बिजनेस स्टैंडर्ड से बात करते हुए बैंक की सीईओ उषा अनंतसुब्रहामण्यम ने कहा कि लोन की पूरी देनदारी नीरव मोदी पर न होकर के पीएनबी पर आएगी। पीएनबी को 25 जनवरी और 5 फरवरी को देनदारी चुकानी थी, लेकिन वो डिफॉल्ट हो गई है। बैंक अब अपने ऑडिट को कड़ा करने और कर्मचारियों को भी सख्ती से नियमों का पालन करने के लिए कह रहा है। 

यूको बैंक पर नीरव मोदी का 28 करोड़ का कर्ज
यूको बैंक पर नीरव मोदी का 28 करोड़ रुपये बकाया है। बैंक की हांगकांग स्थित शाखा से भी नीरव मोदी ने अपने पीएनबी में स्थित खाते की मदद से फर्जी तरीके से लोन लिया। वहीं देना बैंक में नीरव मोदी की कंपनी पर 50 करोड़ की देनदारी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed