फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   petrol pumps to be remain shut down from 14 may in these 8 states

रास आई लोगों को मोदी के मन की बात, 14 मई से रविवार को बंद रहेंगे 20 हजार पेट्रोल पंप

Wed, 19 Apr 2017 02:46 PM IST
amarujala.com, Presented By : अनंत पालीवाल
amarujala.com, Presented By : अनंत पालीवाल Updated Wed, 19 Apr 2017 02:46 PM IST
विज्ञापन
petrol pumps to be remain shut down from 14 may in these 8 states

14 मई से हर रविवार को देश के 8 राज्यों में मौजूद करीब 20 हजार पेट्रोल पंप बंद रहेंगे। इससे इन राज्यों में रहने वाले लोगों को पेट्रोल-डीजल नहीं मिलेगा। पेट्रोलियम डीलर्स के एक एसोसिएशन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपील पर इस बात का फैसला लिया है। मोदी ने 'मन की बात' कार्यक्रम में अपील की थी जिसमें उन्होंने तेल बचाने के लिए देश के लोगों से एक दिन पेट्रोल-डीजल का इस्तेमाल न करने की बात कही थी।

विज्ञापन


इन राज्यों में नहीं मिलेगा रविवार को पेट्रोल-डीजल

जिन 8 राज्यों में अगले महीने से पेट्रोल-डीजल नहीं मिलेगा उनमें तमिलनाडु, केरल, कर्नाटक, पुडुचेरी, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, महाराष्ट्र और हरियाणा शामिल हैं। कंसोर्शियम ऑफ इंडियन पेट्रोल डीलर्स समिति के सदस्य सुरेश कुमार ने बताया, 'हमने कुछ साल पहले पंप को रविवार को बंद रखने का फैसला लिया था। लेकिन हम अपने फैसले पर दोबारा विचार करने के लिये तेल कंपनियों ने निवेदन किया। अब हमने फैसला लिया है कि रविवार को पेट्रोल स्टेशन को बंद रखा जाए।' 
विज्ञापन


केवल आपात स्थिति में मिलेगा तेल

कुमार ने कहा रविवार को केवल आपात स्थिति में तेल मिलेगा। इसके लिए पेट्रोल पंप पर स्टाफ की तैनाती की जाएगी। संगठन के इस फैसले से केवल तमिलनाडु में 150 करोड़ रुपये का घाटा होगा। हालांकि रविवार को बिक्री में 40 फीसदी की गिरावट दर्ज़ की गई है। उन्होंने कहा, 'हम अपने फैसले की जानकारी जल्द ही पेट्रोलियम कंपनियों को भी देंगे।'

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed