{"_id":"5ac0af084f1c1ba9618b4cac","slug":"petrol-price-hits-a-four-year-high-and-diesel-rates-touched-all-time-high","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेट्रोल के दाम चार साल के उच्चतम स्तर पर, दिल्ली में 73.73 रुपये प्रति लीटर पहुंचा पेट्रोल","category":{"title":"Business","title_hn":"कारोबार","slug":"business"}}
पेट्रोल के दाम चार साल के उच्चतम स्तर पर, दिल्ली में 73.73 रुपये प्रति लीटर पहुंचा पेट्रोल
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Sun, 01 Apr 2018 04:35 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पेट्रोल की कीमत रविवार को नई दिल्ली में चार साल के उच्चस्तर 73.73 रुपये प्रति लीटर पर पहुंच गई। वहीं डीजल का भाव भी अब तक के सबसे ऊंचे स्तर 64.58 रुपये पर पहुंच गया। इसके साथ ही सरकार से उत्पाद कर की दरों में कटौती की मांग उठने लगी है।
विज्ञापन
ज्ञात हो कि पिछले साल जून से हर दिन तेल कंपनियां ईंधन की कीमतों में बदलाव करती हैं। रविवार को जारी मूल्य अधिसूचना में डीजल-पेट्रोल दोनों की कीमत में 18 पैसे की बढ़ोतरी कर दी गई।
विज्ञापन
इससे राजधानी में पेट्रोल के दाम 73.73 रुपये पहुंच गए, जो 14 सितंबर 2014 के बाद से सबसे अधिक है। उस वक्त कीमत 76.06 रुपये प्रति लीटर पहुंची थी। वहीं डीजल का मूल्य 64.58 रुपये हो गया, जो सर्वकालीन उच्चतम है। इससे पहले 7 फरवरी, 2018 को डीजल के दाम 64.22 रुपये हुआ था।
विज्ञापन
तेल मंत्रालय ने इस साल की शुरुआत में उत्पाद कर में कटौती की मांग उठाई थी, लेकिन वित्त मंत्री अरुण जेटली ने बजट में इसे नजरअंदाज कर दिया। दक्षिण एशियाई देशों में पेट्रोल-डीजल के खुदरा मूल्य भारत में सबसे ज्यादा हैं। तेल की कुल कीमत में से आधे टैक्स होते हैं। जेटली नवंबर, 2014 से जनवरी, 2016 के बीच नौ बार बढ़ा चुके हैं, लेकिन इसमें दो रुपये की कटौती सिर्फ अक्तूबर, 2017 में की थी।