फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   petrol, diesel will not come in gst ambit as of now, finance minister jaitley signals

पेट्रोल-डीजल नहीं होगा जीएसटी में शामिल, रियल एस्टेट को लाने के लिए जेटली ने दिए संकेत

Tue, 06 Feb 2018 01:45 PM IST
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Tue, 06 Feb 2018 01:45 PM IST
विज्ञापन
petrol, diesel will not come in gst ambit as of now, finance minister jaitley signals
आम जनता की लंबी मांग को दरकिनार करते हुए पेट्रोल-डीजल को फिलहाल जीएसटी के दायरे में शामिल नहीं किया जाएगा। इन दोनों को जीएसटी में लाने के लिए अभी वक्त लगेगा, क्योंकि कई राज्य इसके लिए सहमत नहीं हैं। इससे आम जनता को अभी पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों से राहत नहीं मिलेगी। 
विज्ञापन


पहले शामिल होगा रियल एस्टेट, नेचुरल गैस
वित्त मंत्री अरुण जेटली ने कहा कि राज्य इस वक्त पेट्रोल तथा डीजल को वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) के दायरे में लाने के पक्ष में नहीं हैं। हालांकि उन्होंने पेट्रोलियम उत्पादों पर तत्काल कोई नया अप्रत्यक्ष कर लगाने से इनकार किया। इसलिए पहले रियल एस्टेट और नेचुरल गैस को इसमें शामिल किया जाएगा।  
विज्ञापन


इसके अलावा जेटली ने कहा कि, कॉरपोरेट कर की दर को वादे के मुताबिक 25 फीसदी पर तभी लाया जा सकता है, जब उद्योग को दी गई सभी रियायतें खत्म हो जाएंगी। बीते साल एक जुलाई को लागू किए गए जीएसटी के दायरे से रियल एस्टेट, कच्चा तेल, जेट ईंधन या एटीएफ, प्राकृतिक गैस, डीजल तथा पेट्रोल को बाहर रखा गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

petrol, diesel will not come in gst ambit as of now, finance minister jaitley signals
जेटली ने कहा कि शराब को भी पेट्रोल-डीजल की तरह जल्द ही जीएसटी के दायरे में लाने की कोशिश की जाएगी। उन्होंने कहा कि, जीएसटी को लेकर अब कोई उठापटक नहीं हैं। चीजें सामान्य हो चुकी हैं। अब लगभग हर बैठक में हम शुल्क को युक्तिसंगत बनाने में कामयाब हैं और यह प्रक्रिया आगे भी जारी रहेगी। बता दें कि फिलहाल देश भर में पेट्रोल और डीजल की कीमतें पिछले तीन साल के उच्चतम स्तर पर हैं, जिसे लेकर केंद्र सरकार आलोचना झेल रही है।

संभव नहीं पेट्रोल-डीजल को 28 फीसदी पर बेचना
जानकारों का मानना है कि अगर पेट्रोल और डीजल पर भी यदि जीएसटी लागू कर दिया जाए तो स्थितियां खासी बदल सकती हैं। वहीं, वित्त सचिव हंसमुख अढिया ने साफ कर दिया कि राजस्व केंद्र और राज्य दोनों के लिए जरूरी है, इसलिए 28 फीसदी जीएसटी लगाकर पेट्रोल-डीजल बेचना संभव नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed