{"_id":"5b1659b34f1c1b264d8b4e08","slug":"petrol-and-diesel-are-continuously-cheaper-on-seventh-day","type":"story","status":"publish","title_hn":"लगातार सातवें दिन पेट्रोल-डीजल सस्ता, जानें अब किस कीमत पर मिलेगा","category":{"title":"Business","title_hn":"कारोबार","slug":"business"}}
लगातार सातवें दिन पेट्रोल-डीजल सस्ता, जानें अब किस कीमत पर मिलेगा
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
Updated Tue, 05 Jun 2018 03:09 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंगलवार को लगातार छठे दिन भी पेट्रोल और डीजल के दाम में कटौती हुई है। इस दिन पेट्रोल की कीमत में जहां प्रति लीटर 13 पैसे की कटौती हुई वहीं डीजल में यह 9 पैसे प्रति लीटर रही।
विज्ञापन
देश की सबसे बड़ी तेल विपणन कंपनी इंडियन ऑयल की वेबसाइट के मुताबिक पांच जून को पेट्रोल के दाम गिर कर 77.83 रुपये प्रति लीटर पर आ गए जो कि एक दिन पहले के 78.96 रुपये के मुकाबले 13 पैसे कम है। इसी तरह डीजल की कीमत भी एक दिन पहले के 68.97 रुपये के मुकाबले मंगलवार को 9 पैसे प्रति लीटर घट कर 68.88 पैसे प्रति लीटर रहा।
विज्ञापन
उल्लेखनीय है कि बीते 30 मई से पेट्रोल और डीजल की कीमतों में गिरावट जारी है। इससे कर्नाटक चुनाव के दौरान लगातार 19 दिनों तक दोनों ईंधनों के दाम में तब्दीली नहीं होने के बाद बीते 14 मई से कीमतों में बढ़ोतरी का सिलसिला चालू था। तब से पेट्रोल 3.91 रुपये जबकि डीजल 3.38 रुपये प्रति लीटर महंगे हो चुके थे।
विज्ञापन
फिर 30 मई को पेट्रोल-डीजल में 1 पैसे की कमी आ गई थी। तब दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 1 पैसे घटकर 78.42 रुपये प्रति लीटर और डीजल की कीमत 69.30 रुपये प्रति लीटर हो गई थी। वहीं कोलकाता में पेट्रोल की कीमत 81.05 रुपये, मुंबई में 86.23 रुपये और चेन्नई में 81.42 रुपये प्रति लीटर की गई थी।
इसी तरह डीजल के दामों में भी कटौती की गई। कोलकाता में 71.85 रुपये प्रति लीटर, मुंबई में 73.78 रुपये प्रति लीटर और चेन्नई में 73.17 रुपये प्रति लीटर हो गया था। बता दें कि अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में नरमी के संकेत मिलने के बावजूद पेट्रोल-डीजल की कीमत में बढ़ोतरी से सरकार पर तेल की कीमत कम करने का दबाव बना था।