फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Personal Finance ›   sukanya samriddhi yojna schemes: last date of investment extended to 31st July know how you can claim benefit

सुकन्या समृद्धि योजना समेत कई योजनाओं में बढ़ी निवेश की अवधि, निवेशकों का फायदा

Mon, 29 Jun 2020 03:10 PM IST
Tanuja Yadav बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Tanuja Yadav Updated Mon, 29 Jun 2020 03:10 PM IST
विज्ञापन
sukanya samriddhi yojna schemes: last date of investment extended to 31st July know how you can claim benefit
सुकन्या समृद्धि योजना को लेकर सीबीडीटी का बड़ा फैसला

केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड ने छोटी बचत योजनाओं का लाभ उठाने के लिए निवेश अवधि को बढ़ा दिया है। सीबीडीटी ने वित्त वर्ष 2019-20 के दौरान टैक्स में 80C तहत छूट पाने के लिए सुकन्या समृद्धि योजना, PPF, LIC में निवेश की समय सीमा 31 जुलाई 2020 कर दी है।

विज्ञापन



सीबीडीटी के इस फैसले के बाद उन सभी लोगों को फायदा होगा जो जिन्हें टैक्स में छूट चाहिए। पोस्ट ऑफिस की छोटी बचत योजनाओं में पीपीएफ, सुकन्या समृद्धि योजना, एनपीएस और एफडी जैसी कई योजनाएं शामिल हैं। इन योजनाओं में निवेश करने पर ना सिर्फ अच्छी रिटर्न मिलती है बल्कि टैक्स में छूट भी मिलती है। 
विज्ञापन


अगर आपमें से कोई इनमें से किसी योजना में निवेश करना चाहता है तो आसानी से कर सकता है, यही नहीं अगर किसी ने अपनी पिछली किस्त नहीं भरी है तो वो भी अब भर सकते हैं। इससे पहले निवेश की आखिरी तारीख 30 जून थी, जिसे बढ़ाकर 31 जुलाई कर दिया गया है। अब आपको निवेश करने के लिए एक और महीना मिल गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सुकन्या समृद्धि योजना के तहत कोई भी व्यक्ति निवेश कर सकता है। इसमें हर महीने कम से कम 250 रुपये और साल में अधिकतम 1.5 लाख रुपये निवेश करने होते हैं। इसका मतलब यह है कि अगर आपको हर साल अपना खाता चालू रखने के लिए न्यूनतम निवेश बरकरार रखना होगा।

मौजूदा समय में इस स्कीम के तहत 7.6 फीसदी का ब्याज मिलता है। इस योजना के तहत माता-पिता अपनी एक या एक से ज्यादा बेटी के लिए खाता खुलवा सकते हैं। खाताधारक 14 साल तक इसमें एक तय राशि निवेश करते हैं और 21 साल बाद इस खाते की अवधि मैच्योर होती है। स्कीम के तहत बेटी की उम्र दस साल से कम होनी चाहिए।


सुकन्या समृद्धि योजना के तहत निवेश आयकर कानून की धारा 80C के तहत टैक्स छूट का लाभ लिया जा सकता है। अगर बेटी की उम्र 18 साल हो जाती है और उसे पढ़ाई या उसकी शादी के लिए पैसों की जरूरत है तो आप जमा राशि की 50 फीसदी तक राशि निकाल सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Budget 2022 से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed