{"_id":"590206c34f1c1b1035c0d02f","slug":"paytm-launches-offer-to-buy-gold-online-at-re-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"अक्षय तृतीयाः 1 रुपये में मिल रहा डिजिटल गोल्ड","category":{"title":"Business","title_hn":"कारोबार","slug":"business"}}
अक्षय तृतीयाः 1 रुपये में मिल रहा डिजिटल गोल्ड
amarujala.com - Presented By: अनंत पालीवाल
Updated Fri, 28 Apr 2017 11:34 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मोबाइल ई-वॉलेट कंपनी पेटीएम ने अक्षय तृतीया के मौके पर गोल्ड खरीदने के लिए एक खास ऑफर लांच किया है। इसके तहत कंपनी के वॉलेट पर जाकर के लोग 1 रुपये में डिजिटल गोल्ड खरीद सकेंगे।
गोल्ड बेचने के लिए इस कंपनी के साथ किया करार
पेटीएम ने गोल्ड बेचने के लिए विश्व की जानी मानी कंपनी MMTC-PAMP के साथ करार किया है। जो गोल्ड ग्राहक पेटीएम के वॉलेट से खरीद सकेंगे वो 24 कैरेट का 999.9 फीसदी प्योर गोल्ड होगा। कंपनी ने कहा है कि जो भी ग्राहक इस तरह से गोल्ड खरीदेगा उसको वो एमएमटीसी के वॉल्ट में बिना किसी अतिरिक्त चार्ज के सुरक्षित रख सकेगा। इसके अलावा ग्राहक सिक्के के रुप में इनको घर पर डिलिवर करा सकेगा या फिर ऑनलाइन बेच भी सकेगा।
मात्रा या राशि में कर सकेंगे निवेश
एमएमटीसी-पीएएमपी इंडिया प्राइवेट लिमिटेड के अध्यक्ष मेहदी बरखुरदार ने कहा कि भारत के एकमात्र अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर मान्य सोना और चांदी रिफाइनर होने के नाते उनकी कंपनी पेटीएम के साथ साझेदारी कर प्रत्येक भारतीय को सहज और पारदर्शी तरीके से उच्च गुणवत्तायुक्त सोना खरीदने में मददगार बनकर गौरवान्वित है। डिजिटल गोल्ड में मात्रा या राशि में निवेश किया जा सकता है। ग्राहक की मांग पर हाजिर सोना ग्राहक के घर पर पहुंचाया जायेगा लेकिन इसके लिए न्यूनतम एक ग्राम सोना खरीदना होगा।
विज्ञापन
पेटीएम के संस्थापक और मुख्य कार्यकारी अधिकारी विजय शेखर शर्मा ने कहा कि भारतीयों के लिए सोना निवेश के लिए पंसदीदा कमोडिटी रही है और अब पेटीएम निवेशकों के लिए डिजिटल गोल्ड में निवेश करने को आसान बना दिया है। इस उत्पाद के साथ ग्राहक बाजार से जुड़ी कीमतों पर तुरंत ही अंतरर्राष्ट्रीय गुणवत्ता वाला सोना खरीद और बेच सकते हैं।