फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Passenger vehicle sales fell 38 percent in June

यात्री वाहनों की बिक्री जून में 38 फीसदी घटी, जुलाई में बेहतर होंगे हालात

Wed, 22 Jul 2020 04:34 AM IST
अवधेश कुमार अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: अवधेश कुमार Updated Wed, 22 Jul 2020 04:34 AM IST
विज्ञापन
Passenger vehicle sales fell 38 percent in June
Passenger vehicle
लॉकडाउन में ढील के बावजूद देश के वाहन क्षेत्र में गिरावट जारी है। जून में यात्री वाहनों की बिक्री 38.34 फीसदी घटकर 1,26,417 इकाई रही। जून, 2019 में कुल 2,05,011 यात्री वाहन बिके थे। फेडरेशन ऑफ ऑटोमोबाइल डीलर्स एसोसिएशन (फाडा) ने कहा, कोविड-19 का प्रकोप अब भी बरकरार है। इससे खरीदारों की धारणा प्रभावित हुई है।
विज्ञापन


फाडा के मुताबिक, आलोच्य महीने में दोपहिया वाहनों की बिक्री 40.92 फीसदी घटकर 7,90,118 इकाई रही। इस दौरान 10,509 वाणिज्यिक वाहन ही बिके। यह आंकड़ा जून, 2019 के 64,976 इकाइयों के मुकाबले 83.83 फीसदी कम है। तिपहिया वाहनों की बिक्री 75.43 फीसदी कम होकर 11,993 इकाई रही। इस दौरान विभिन्न श्रेणी के वाहनों की कुल बिक्री 16,97,166 इकाई से 42 फीसदी घटकर 9,84,395 इकाई रही। बिक्री के ये आंकड़े 1,440 में 1,230 क्षेत्रीय परिवहन कार्यालयों से जुटाए आंकड़ों पर आधारित है।
विज्ञापन

अच्छी फसल से ग्रामीण इलाकों में सुधरी मांग

फाडा के अध्यक्ष आशीष हर्षराज काले ने कहा, कोविड-19 के मामले बढ़ने के साथ आर्थिक नरमी ने खासकर बड़े शहरों में खरीदारों की धारणा प्रभावित की है। हालांकि, ग्रामीण इलाकों में अच्छी फसल और समय पर मानसून आने से मांग में सुधार है। इससे ग्रामीण इलाकों में ट्रैक्टरों की खुदरा बिक्री में वृद्धि के साथ दोपहिया और छोटे वाणिज्यिक वाहनों की मांग बढ़ी है। उन्होंने कहा, मई के मुकाबले जून में वाहनों का रजिस्ट्रेशन बढ़ा है। आगे अगर लॉकडाउन नहीं लगता है तो जुलाई में हालात और सुधरने की उम्मीद है। जून के मुकाबले जुलाई में भी रजिस्ट्रेशन बढ़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed