फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   loksabha elections 2019 ec to decide ban on social media 48 hours before polling

लोकसभा चुनाव में सोशल मीडिया पर 48 घंटे पहले लग सकता है ताला, चुनाव आयोग लेगा फैसला

Sat, 02 Mar 2019 04:08 PM IST
Gaurav Pandey चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Gaurav Pandey Updated Sat, 02 Mar 2019 04:08 PM IST
विज्ञापन
loksabha elections 2019 ec to decide ban on social media 48 hours before polling

लोकसभा चुनाव के दौरान सोशल मीडिया पर 48 घंटे पहले ताला लग सकता है। इसके लिए चुनाव आयोग तारीखों की घोषणा से पहले फैसला लेगा। अगर यह फैसला लागू होता है तो फिर कोई भी व्यक्ति चुनाव होने के 48 घंटे पहले इससे संबंधित कोई भी जानकारी शेयर नहीं कर पाएगा।

विज्ञापन

चुनाव आयोग ने बनाई थी कमेटी 

चुनाव आयोग ने इस बारे में एक कमेटी बनाई थी। इस कमेटी को जनप्रतिनिधि कानून 1951 की धारा 126 के तहत सुझाव दिया है कि फेसबुक, व्हाट्सऐप और ट्विटर को किसी भी लोकसभा चुनाव क्षेत्र में इससे संबंधित किसी भी तरह की जानकारी को देने से 48 घंटे पहले रोक लगा दी जाए। इसके साथ ही यह रोक मतदान समाप्त होने तक लागू रहेगी। 

विज्ञापन

जनवरी में सौप दी रिपोर्ट

चुनाव आयोग ने वरिष्ठ उपचुनाव आयुक्त उमेश सिन्हा की अध्यक्षता में एक कमेटी का गठन किया है। कमेटी का मानना है कि चुनाव से पहले 48 घंटे का वक्त मतदाता को इसलिए दिया जाता है ताकि वो चुप रहकर अपने पंसदीदा उम्मीदवार को वोट दे सके। कमेटी ने अपनी रिपोर्ट जनवरी में सौप दी थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

इनमें है एक राय

कमेटी का कहना है कि चुनाव आयोग के अलावा सभी दलों और विधि आयोग में भी इस बारे में एक राय है। ऐसा इसलिए क्योंकि सोशल मीडिया मतदान से पहले मतदाता के मन पर गहरा प्रभाव डाल सकता है। किसी भी उम्मीदवार अथवा पार्टी के बारे में झूठी पोस्ट या फिर फर्जी वीडियो वोटरों पर आखिरी वक्त गलत प्रभाव दे सकता है। इसलिए इस पर रोक लगाने की बात चल रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed