{"_id":"58f435a04f1c1b1774470f88","slug":"on-snapchat-ceo-evan-spiegel-s-remark-indian-hackers-leak-data-of-1-7-million-app-users","type":"story","status":"publish","title_hn":"हैकर्स का दावा, 1.7 मिलियन स्नैपचैट यूजर्स का डाटाबेस किया लीक","category":{"title":"Business","title_hn":"कारोबार","slug":"business"}}
हैकर्स का दावा, 1.7 मिलियन स्नैपचैट यूजर्स का डाटाबेस किया लीक
amarujala.com-Presented by: जया पाण्डेय
Updated Mon, 17 Apr 2017 02:03 PM IST
विज्ञापन
स्नैपचैट के सीईओ इवन स्पीगल
अज्ञात भारतीय हैकर्स ने ये दावा किया है कि उन्होंने 1.7 मिलियन स्नैपचैट यूजर्स के डाटाबेस को लीक कर दिया है जो उन्होंने पिछले साल हैक किया था।
गौरतलब है कि स्नैपचैट के सीईओ इवन स्पीगल ने हाल ही में कहा था कि स्नैपचैट भारत जैसे गरीब देश के लिए नहीं है। उन्होंने कहा था कि ये ऐप केवल अमीरों के लिए है। मैं इसे भारत और स्पेन जैसे गरीब देश में नहीं फैलाना चाहता।
ये भी पढ़ें- स्नैपचैट के सीईओ के कमेंट पर भड़का बॉलीवुड, ट्विटर पर जताई नाराजगी
विज्ञापन
ये खुलासा शनिवार को स्नैपचैट के पुराने कर्मचारी एंटोनियो पोमपिआनो ने किया था कि कंपनी के सीईओ इवान स्पीगल ने दो साल पहले 15 सितंबर को उनसे कहा था कि यह ऐप केवल अमीर लोगों के लिए है और वो इसे गरीब देशों जैसे भारत और स्पेन में नहीं ले जाना चाहता.
इसके बाद से भारतीयों ने स्नैपचैट का बहिष्कार करना शुरू कर दिया है। ट्विटर पर लोग #BoycottSnapchat हैशटैग के साथ लोग इसका विरोध कर रहे हैं।
भारतीय हैकर्स की तरफ से आया ये बयान भी स्नैपचेट के सीईओ के भारत को गरीब देश कहने का विरोध है। भारतीय हैकर्स के अनुसार उन्हें स्नैपचैट के सुरक्षा में कमी का पता पिछले साल लगा था और उन्होंने 1.7 मिलियन यूजर्स का ब्योरा भी निकाल लिया था। अब हैकर्स ने इस डाटाबेस को डार्कनेट पर लीक कर दिया है। ऐसा उन्होंने स्नैपचेट सीईओ के बयान पर विरोध जताने के लिए किया है।
ये भी पढ़ें- 'सोनम गुप्ता बेवफा' Funny का स्नैपचैट, देखें वायरल होने के बाद कैसी है उसकी जिंदगी
हैकर्स ने कहा है कि जब तक स्नैपचैट के सीईओ माफी नहीं मांग लेते तब तक वो ऐसे ही हमले करते रहेंगे। हालांकि स्नैपचेट ने किसी भी तरह की हैकिंग की पुष्टि नहीं की है।
स्पीगल के बयान के बाद भारतीय यूजर्स ने इस ऐप को खराब रेटिंग देना शुरू कर दिया। इसके अलावा वो सोशल मीडिया पर भी इसका विरोध कर रहे हैं।