फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Oil ministry red-flags Sunday holiday for fuel outlets

संडे को पेट्रोल पंप बंद करने के निर्णय पर सरकार की खरी-खरी

Fri, 21 Apr 2017 05:59 AM IST
amarujala.com, Presented By : अजय कुमार सिंह
amarujala.com, Presented By : अजय कुमार सिंह Updated Fri, 21 Apr 2017 05:59 AM IST
विज्ञापन
Oil ministry red-flags Sunday holiday for fuel outlets
फाइल फोटो

पेट्रोलियम मंत्रालय ने कहा है कि वह पेट्रोल पंप डीलरों के एक छोटे धड़े के रविवार को पंप बंद रखने के फैसले का न तो समर्थन करता है और न ही स्वीकृति देता है। डीलर का एक धड़ा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जिस मन की बात के आह्वान का हवाला दे रहा है, उसमें प्रधानमंत्री ने सप्ताह में एक दिन ईंधन का इस्तेमाल नहीं करने को कहा था, रविवार को पेट्रोल पंप बंद रखने को नहीं। इससे जनता को असुविधा होगी। मंत्रालय का कहना है कि पेट्रोल पंप ऑपरेटरों के बड़े संगठन ने स्पष्ट किया है कि वह इस फैसले में शामिल नहीं हैं।

विज्ञापन

 

मंत्रालय ने कहा कि इस अपील का मकसद ईंधन संरक्षण से है, यह इसलिए नहीं है कि पेट्रोल पंप मालिक पेट्रोल पंप बंद रखें। ऑल इंडिया पेट्रोलियम डीलर्स असोसिएशन पहले ही कह चुका है कि वह एक दिन पेट्रोल पंप बंद रखने की प्रक्रिया में शामिल नहीं है। असोसिएशन का दावा है कि सार्वजनिक क्षेत्र की पेट्रोलियम कंपनियों के 53,224 पेट्रोल पंप उसके सदस्य हैं।

विज्ञापन


गौरतलब है कि 8 राज्यों में मौजूद करीब 20 हजार पेट्रोल पंप 14 मई से हर रविवार को बंद रखने का फैसला किया है। पेट्रोलियम डीलर्स के एक एसोसिएशन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपील पर इस बात का फैसला लिया है। मोदी ने 'मन की बात' कार्यक्रम में अपील की थी जिसमें उन्होंने तेल बचाने के लिए देश के लोगों से एक दिन पेट्रोल-डीजल का इस्तेमाल न करने की बात कही थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed