{"_id":"5889921d4f1c1b5222cf4d97","slug":"now-apply-and-process-your-home-from-the-comfort-of-home","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"अब आसानी से घर बैठे मिलेगा होम लोन, इन कंपनियों ने शुरू की सर्विस","category":{"title":"Business","title_hn":"कारोबार","slug":"business"}}
अब आसानी से घर बैठे मिलेगा होम लोन, इन कंपनियों ने शुरू की सर्विस
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Thu, 26 Jan 2017 12:25 PM IST
विज्ञापन
होम लोन लेने वालों के लिए यह खबर खुश कर देगी। अब उन्हें बैंकों और एनबीएफसी के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। होम लोन अप्लाई करने के लिए अब आप अपने घर पर बैठ कर लैपटॉप की मदद से आसानी से अप्लाई कर सकेंगे।
विज्ञापन
अप्लाई करने के बाद होम लोन का प्रोसेस भी हो जाएगा और कुछ दिनों बाद होम लोन शुरू हो जाएगा।
इन कंपनियों ने लांच की सर्विस
होम लोन ग्राहकों के लिए पहली बार देश में दो कंपनियों ने इसके लिए टाई-अप किया है। एनबीएफसी कंपनी इंडियाबुल्स हाउसिंग फाइनेंस कंपनी ने पैसाबाजार.कॉम के साथ टाई-अप किया है।
विज्ञापन
इसके तहत पैसाबाजार अपनी वेबसाइट पर इंडियाबुल्स द्वारा दिए जा रहे होम लोन को अप्लाई और प्रोसेस करने की सुविधा मुहैया कराएगा।
विज्ञापन
Trending Videos
सारा प्रोसेस होगा डिजिटल
इसके तहत ग्राहक के लिए सारा प्रोसेस डिजिटल होगा। ग्राहक अप्लाई करने के बाद अपने डॉक्यूमेंट्स को भी साइट पर जाकर के अपलोड कर सकेगा। इसके बाद कंपनी अपनी तरफ से वैरिफिकेशन करने के बाद होम लोन शुरू कर देगी। ग्राहक को कंपनी के ऑफिस में नहीं जाना पड़ेगा।
इन डॉक्यूमेंट्स की लगानी पड़ेगी स्वंय प्रमाणित कॉपी
ग्राहकों को होम लोन लेने के लिए जिन डॉक्यूमेंट्स की कॉपी लगानी पड़ेगी उनमें अपना ऐड्रेस प्रूफ, आधार कार्ड, प्रॉपर्टी के डॉक्यूमेंट्स , पैन कार्ड, बैंक पासबुक, सैलरी प्रूफ और सीबिल स्कोर की कॉपी को अपलोड करना होगा। इनको अपलोड करने से पहले स्वंय प्रमाणित कर लें, क्योंकि ऐसा जरूरी है।