{"_id":"59bb54c34f1c1b20688b4a96","slug":"not-only-in-america-indian-professionals-get-hard-to-get-visa-in-these-countries-too","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमेरिका ही नहीं भारतीयों के लिए इन देशों में भी वीजा लेना है मुश्किल","category":{"title":"Business","title_hn":"कारोबार","slug":"business"}}
अमेरिका ही नहीं भारतीयों के लिए इन देशों में भी वीजा लेना है मुश्किल
amarujala.com- Presented By: अनंत पालीवाल
Updated Fri, 15 Sep 2017 11:18 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारतीय आईटी प्रोफेशनल के लिए केवल अमेरिका ही नहीं बल्कि विश्व के कई देशों में वीजा लेना काफी मुश्किल कर दिया गया है। भारत के दोस्त जापान, सिंगापुर सहित पड़ोसी मुल्क चीन में भी वीजा लेने के लिए कई सारी पाबंदियां लगाई गई हैं या फिर नियमों को काफी सख्त कर दिया गया है।
विज्ञापन
नैस्कॉम द्वारा एक रिपोर्ट के अनुसार इन देशों ने वीजा नियमों को सख्त केवल आईटी प्रोफेशनल के लिए ही किया है। रिपोर्ट जारी होने के बाद सरकार अपनी तरफ से कई तरह के कदम उठाने जा रही है ताकि विदेश में भारतीयों के लिए नौकरी करने में किसी तरह की कोई दिक्कत न आए।
विज्ञापन
बिजनेस वीजा लेने वालों के लिए ये हैं परेशानियां
विश्व के कई देशों में भारतीयों द्वारा वीजा लेने में कई तरह की अटकलें लगाई जाती हैं। पड़ोसी देश चीन में बिजनेस वीजा मिल तो जाता है लेकिन ये केवल एक बार की एंट्री के लिए मिलता है। यहां पर राज्यों की तरफ से वीजा मिलता है।
विज्ञापन
पढ़ें- एच-1बी वीजा पर ट्रंप की सख्ती से बढ़ेंगी भारत की मुश्किलें
अगर आप एक राज्य से दूसरे राज्य में जाते हैं, तो वीजा के लिए दोबारा से अप्लाई करना पड़ता है। इसे आप महीनों के हिसाब से नहीं बल्कि कुछ चुनिंदा दिनों के लिए ले सकते हैं।
वहीं इंडोनेशिया में 15 दिन से ज्यादा रुकने के लिए वर्क परमिट होना जरूरी है। यहां पर वीजा लेने के लिए एक शर्त यह और है कि आपकी कंपनी में लोकल वर्कर का प्रतिशत ज्यादा हो।
फिलीपींस में तीन महीने रहने के लिए वीजा मिल सकता है, अगर आपके पास कम से कम डेढ़ लाख रुपये का बैंक बैलेंस है। जिन लोगों की शादी हो गई है, उन्हें अपने वीजा डॉक्यूमेंट्स के साथ कोर्ट में बना मैरिज सर्टिफिकेट और एजुकेशनल सर्टिफिकेट देने होंगे।
जापान के लिए वीजा अप्लाई करने पर ओरिजनल सर्टिफिकेट देना जरूरी है। ऑस्ट्रेलिया में वीजा लेने के लिए नए टेस्ट बनाए गए हैं, जिनकी डिटेल्स किसी को भी नहीं पता है।