{"_id":"58ff1e1b4f1c1b9d65c0ce97","slug":"nifty-hits-9-300-for-the-first-time-ever-sensex-rallies-over-250-points","type":"story","status":"publish","title_hn":"शेयर बाजार में रिकॉर्ड तेजी, पहली बार 9300 को पार कर गया निफ्टी","category":{"title":"Business","title_hn":"कारोबार","slug":"business"}}
शेयर बाजार में रिकॉर्ड तेजी, पहली बार 9300 को पार कर गया निफ्टी
amarujala.com, Presented By : अजय कुमार सिंह
Updated Tue, 25 Apr 2017 03:58 PM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंगलवार को पहली बार निफ्टी 93 हजार को पार कर गया। बाजार में आई चौतरफा खरीदारी के चलते घरेलू शेयर बाजार नई ऊंचाई पर पहुंच गया। वहीं, सेंसेक्स 30 हजार के बेहद करीब पहुंच गया है।
विज्ञापन
मंगलवार का दिन शेयर बाजार के लिए बुहत खास रहा है। फिलहाल एनएसई का 50 शेयरों वाला प्रमुख इंडेक्स निफ्टी 88 अंक बढ़कर 9,306 पर पहुंच गया है। वहीं, बीएसई का 30 शेयरों वाला प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 300 अंक बढ़कर 29,950 अंक पर है।
विज्ञापन
आज के दिन निफ्टी पहली बार 9300 के पार पहुंच गया। यह बारी बढ़ोतरी फ्रांस में राष्ट्रपति चुनाव के पहले राउंड के खत्म होने के बाद देखी जा रही है। वहीं रुपए में मजबूती का फायदा भी आज बाजार को मिला। मुद्रा बाजार में कारोबार के दौरान डॉलर के मुकाबले रुपए मजबूत होकर 64.21 के स्तर पर पहुंच गया, जिससे मार्केट में उछाल आई।
विज्ञापन