फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Mukesh Ambani calls for urgent policy measures to do away with 2G

मुकेश अंबानी ने कहा, 2जी सेवाओं से हटने के लिए तत्काल नीतिगत कदमों की जरूरत

Fri, 31 Jul 2020 05:21 PM IST
मुकेश कुमार झा पीटीआई, नई दिल्ली
पीटीआई, नई दिल्ली Published by: मुकेश कुमार झा Updated Fri, 31 Jul 2020 05:21 PM IST
विज्ञापन
Mukesh Ambani calls for urgent policy measures to do away with 2G
मुकेश अंबानी - फोटो : ट्विटर

रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने शुक्रवार को कहा कि 2जी सेवाओं से हटने के लिए तत्काल नीतिगत उपायों की जरूरत है। उन्होंने कहा कि ये सेवाएं 25 साल पहले शुरू हुई थीं और अब इसे ‘इतिहास का हिस्सा’ बनाने की जरूरत है।

विज्ञापन


देश में पहली मोबाइल फोन कॉल की रजत जयंती के अवसर पर अंबानी ने कहा कि 2जी दौर के फीचर फोन की वजह से ऐसे समय करीब 30 करोड़ उपभोक्ता मूल इंटरनेट सेवाओं से दूर हैं, जबकि देश और कई अन्य देश 5जी के दौर में प्रवेश की तैयारी कर रहे हैं।
विज्ञापन


अंबानी ने कहा, 'मैं विशेषरूप से इस तथ्य की ओर ध्यान दिलाना चाहता हूं कि देश में अब भी 30 करोड़ मोबाइल ग्राहक 2जी के दौर में ‘फंसे’ हुए हैं। फीचर फोन की वजह से ये लोग ऐसे समय इंटरनेट के इस्तेमाल से दूर हैं जबकि भारत और शेष दुनिया 5जी टेलीफोनी के दौर में प्रवेश की तैयारी कर रही है।'
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि 2जी को अब इतिहास का हिस्सा बनाने के लिए आवश्यक कदम उठाने की जरूरत है। इससे पहले अंबानी ने घोषणा की थी कि रिलायंस इंडस्ट्रीज की दूरसंचार इकाई जियो फीचर फोन के स्थान पर सस्ते स्मार्टफोन पेशकर भारत को 2जी से मुक्त कराने का प्रयास करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed