फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   more than 76 lakh new jobs created in last 17 months, syas epfo

ईपीएफओ की रिपोर्ट में दावा, 17 महीने में 76 लाख लोगों को मिला रोजगार

Fri, 22 Mar 2019 06:08 PM IST
paliwal पालीवाल बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला Published by: paliwal पालीवाल Updated Fri, 22 Mar 2019 06:08 PM IST
विज्ञापन
more than 76 lakh new jobs created in last 17 months, syas epfo

पिछले 17 महीनों में देश के करीब 76 लाख लोगों को रोजगार मिला है। वहीं जनवरी में पिछले साल के मुकाबले 131 फीसदी इजाफा देखने को मिला है। कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) की तरफ से जारी आंकड़ों के मुताबिक इन 17 महीनों में  सबसे ज्यादा नौकरियां लोगों को इस साल जनवरी महीने में मिली हैं। 

विज्ञापन

ईपीएफओ जारी कर रहा है सितंबर से डाटा

ईपीएफओ सितंबर 2017 से उन लोगों का डाटा जारी कर रहा है, जिनके नाम उसके यहां पर जुड़े हैं। पिछले साल जनवरी में करीब 3.87 लाख नए अंशधारक ईपीएफओ से जुड़े थे। वहीं सितंबर 2017 में 2,07,609 लोग नौकरी से जुड़े थे। यह केवल संगठित क्षेत्र से जुड़े लोगों का आंकड़ा है। 

विज्ञापन

इतने लोगों ने छोड़ी नौकरी 

हालांकि इस डाटा के अनुसार 29023 लोगों को नौकरी छोड़नी पड़ी थी। वहीं पिछले महीने करीब 5498 लोगों ने नौकरी पाई थी। मार्च वित्तीय वर्ष का आखिरी महीना होता है, ऐसे में लोग सबसे ज्यादा इस महीने में नौकरी छोड़ते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

इस तरह से लगाया पता

ईपीएफओ ने यह आंकड़ा नए यूनिवर्सल अकाउंट नंबर (यूएएन) जारी होने के आधार पर जारी किया है। ईपीएफओ ने कहा कि सबसे ज्यादा नई नौकरियां 22-25 वर्ष की उम्र के लोगों ने पाई हैं। इसकी संख्या करीब 2.44 लाख है। इसके बाद दूसरे नंबर पर 18-21 साल के फ्रेशर हैं, जिनकी संख्या 2.24 लाख है। फिलहाल ईपीएफओ अंशधारकों की संख्या छह करोड़ से ज्यादा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed